By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया जाएगा बेहतर, खुलेंगे 117 स्वास्थ्य केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया जाएगा बेहतर, खुलेंगे 117 स्वास्थ्य केंद्र
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया जाएगा बेहतर, खुलेंगे 117 स्वास्थ्य केंद्र

Devbhumi Discover
Last updated: May 26, 2025 10:12 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बनाया जाएगा बेहतर, खुलेंगे 117 स्वास्थ्य केंद्र
उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 13 नगर निकायों में 117 शहरी स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 81.57 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इन केंद्रों में मलिन बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएँ मिलेंगी जिससे आम नागरिकों को लाभ होगा।

उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रथम चरण में 13 नगर निकाय क्षेत्रों में 117 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है।
15वें वित्त आयोग से प्राप्त 81.57 करोड़ रुपये की लागत से इन्हें स्थापित किया जाएगा। इनकी स्थापना, अनुरक्षण व संचालन के लिए कंपनी नामित कर दी गई है। योजना में शहरी क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन केंद्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भांति स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
शहरी क्षेत्रों में जिस तरह से जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है, उस अनुपात में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इससे पार पाने के लिए निकाय क्षेत्रों में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की स्थापना का खाका खींचा गया। अब इसे धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए केंद्र सरकार का संबल मिला है। 15वें वित्त आयोग ने इन केंद्रों की स्थापना के लिए धनराशि नियत की है।

शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा के अनुसार शहरी विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। प्रथम चरण में इसके लिए 13 नगर निकायों में 117 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने से आमजन को लाभ होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन निकाय क्षेत्रों में मलिन बस्तियां हैं, वहां इनकी स्थापना को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे इन बस्तियों के निवासियों को भी घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। प्रत्येक केंद्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भांति चिकित्सा और विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सकेगी।

इन केंद्रों की स्थापना, अनुरक्षण व संचालन को ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड का चयन किया गया है। प्रयास यह है कि ये केंद्र जल्द से जल्द अस्तित्व में आ जाएं। इस पहल के नतीजों के आधार पर अगले चरण में अन्य निकायों में भी इसे विस्तार दिया जाएगा।
यहां प्रस्तावित हैं शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र
निकाय, संख्‍या
देहरादून, 34
हरिद्वार, 27
नैनीताल, 16
पौड़ी, 05
अल्मोड़ा, 02
पिथौरागढ़, 02
टिहरी, 02
उत्तरकाशी, 02
बागेश्वर, 01
चंपावत, 01
चमोली, 01
रुद्रप्रयाग, 01

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:117 health centersareas of UttarakhandHealth servicesin urbanwill be improvedwill be opened
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया रुकी, हाईकोर्ट ने सुगम दुर्गम को लेकर लगाई रोक
Next Article सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन सक्रिय, मलबा आने से चार घंटे रहा बंद रहा बद्रीनाथ हाईवे; चारधाम यात्री परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?