By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून: महेंद्र भट्ट दूसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए, आठ वरिष्ठ नेताओं बने राष्ट्रीय परिषद सदस्य
  • ओलंपिक 2036 को लक्ष्य, देश को खेल महाशक्ति बनाने के लिए राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंज़ूरी
  • उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, छह जुलाई तक भारी बारिश-बाढ़ की आशंका
  • मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय
  • सूचना विभाग में हुए 06 कार्मिक हुए पदोन्नत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने  श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखंड की ताज़ा खबर > उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने  श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
उत्तराखंड की ताज़ा खबरउत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने  श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Devbhumi Discover
Last updated: June 18, 2025 3:53 pm
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने  श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेस क्लब की स्मारिका गुलदस्ता का विमोचन किया
शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को किया सम्मानित
प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद, शिष्टाचार भेंट की
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल सदस्यांे ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी व अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् सामाजिक कल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका गुलदस्ता का विमोचन किया। भेंटवार्ता के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने प्रेस क्लब सदस्यों के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा।
मंगलवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उत्तरांचल प्रेस क्लब पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ भेंटवार्ता के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मीडिया कर्मियों के जीवन से जुडी समस्याओं एवम् चुनौतियों को भी सांझा किया। काबिलेगौर है कि सच्ची, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को हमेशा सम्मान मिला है। इस प्रकार की पत्रकारिता प्रकाशस्तम्भ की तरह चमकती है।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ कहा जाता है। पत्रकारिता प्राचीन समय से ही समाज को दिशा देती आ रही है। उन्होंने पे्रस क्लब प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों का स्वागत किया और पत्रकारों के द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के द्वारा समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए एसजीआरआर ग्रुप को उन्होंने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को रेखांकित करते हुए अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा।
इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संप्रेषक शिवेश शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून: महेंद्र भट्ट दूसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गए, आठ वरिष्ठ नेताओं बने राष्ट्रीय परिषद सदस्य

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, छह जुलाई तक भारी बारिश-बाढ़ की आशंका

मॉक ड्रिल में विभागों के बीच दिखा शानदार समन्वय

सूचना विभाग में हुए 06 कार्मिक हुए पदोन्नत

धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सेना में लेफ्टिनेंट बने रानीखेत के साकेत बिष्ट, तीसरे प्रयास में पूरा किया पिता का सपना
Next Article लालकुआं पुलिस टीम ने स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे, 02 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ओलंपिक 2036 को लक्ष्य, देश को खेल महाशक्ति बनाने के लिए राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंज़ूरी
देश नई दिल्ली July 1, 2025
कैंपा शासी निकाय की बैठक: मुख्यमंत्री धामी ने दिया जल स्रोत संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान को गति देने का निर्देश
उत्तराखण्ड July 1, 2025
यूपीसीएल की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दी कार्ययोजना तैयार करने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के निर्देश
उत्तराखण्ड July 1, 2025
श्रीमद्भागवत ने आंतरिक शांति, समाधान और आत्म-साक्षात्कार का मार्ग दिखाया – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड July 1, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?