By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 80 हजार घूस लेते JE रंगे हाथ पकड़ा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ देखी और कहा – जागरूकता का एक शक्तिशाली माध्यम।
  • SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
  • मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास और कैंचीधाम निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से ली बारिश की स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से ली बारिश की स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से ली बारिश की स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Devbhumi Discover
Last updated: July 22, 2025 8:28 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर जनपदों में बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, चारधाम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा विद्युत, पेयजल एवं मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें। किसी भी जान-माल के नुकसान से बचाव के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि बारिश के पूर्वानुमान का अपडेट लोगों को तुरंत मिल जाए। इसके लिए जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए। वर्षा के कारण जो सड़कें बाधित हो रही हैं, उन्हें शीघ्रता से सुचारु किया जाए। भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत राज्य के पर्वतीय जनपदों में खाद्यान्न, दवाइयों और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। संपर्क मार्ग बाधित होने पर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी रखी जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी जनपद से करंट लगने की शिकायतें न आएं। पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को दे चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्याएं न हों, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं। नदियों के बढ़ते जल स्तर की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को मौसम का नियमित अपडेट दिया जाए। वर्षा के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को ठहराव स्थलों पर भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनन्द स्वरूप, अपर सचिव  बंशीधर तिवारी एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 80 हजार घूस लेते JE रंगे हाथ पकड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ देखी और कहा – जागरूकता का एक शक्तिशाली माध्यम।

SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास और कैंचीधाम निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

TAGGED:Chief Minister Dhamifrom the Disaster Operations Centerinstructed the officials to remain alertreviewed the rain situation
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नाबार्ड उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय -का 44वां स्थापना दिवस समारोह
Next Article डिजिटल उत्तराखंड’ को सफल बनाने के लिए सीएम धामी ने दिए समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश, बताया गेमचेंजर पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका का CM Pushkar Singh Dhami ने किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 17, 2026
गैस आपूर्ति पर सरकार सतर्क, वाइब्रेंट विलेज के तहत 402 करोड़ के प्रस्ताव पास
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 17, 2026
पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तराखण्ड March 17, 2026
कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन March 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?