By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट
उत्तराखण्ड

भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट

Devbhumi Discover
Last updated: August 2, 2025 9:18 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

भाजपा को पंचायत मे मिला बंपर बहुमत, हवाई किले बना रही कांग्रेस: भट्ट

2019 के मुकाबले वर्तमान मे मिली जीत ऐतिहासिक

कांग्रेस के घोषित और समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी दावे के बराबर नही

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव मे पार्टी को पर्याप्त से अधिक बंपर मत प्राप्त हुए हैं और पार्टी निश्चित रूप मे सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और अधिकतर ब्लॉक मे बोर्ड बनायेगी। वहीं कांग्रेस बिन बुलाये मेहमान की भाँति कई जीते हुए उम्मीदवारों को अपना बता रही है, जो कि हास्यास्पद है।

भट्ट ने कहा कि वर्तमान मे मिली जीत न केवल उत्साहबर्धक है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। भाजपा को 2019 मे 200 सीटें मिली थी और उसमे हरिद्वार भी सम्मिलित था। अब भाजपा को हरिद्वार छोड़कर 216 सीटें मिली है उस लिहाज से हरिद्वार की 44 सीटों को जोड़कर यह आंकड़ा 260 है और यह अब तक का सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की पंचायतों मे ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुनियोजित रणनीति और कार्यकर्ताओ का सम्मान रखते हुए प्रत्याशी मैदान मे उतारे। पार्टी ने कई सीटों पर सहमति न बनने पर सीट को रिक्त छोड़ दिया और उन सीटों पर अधिसंख्य भाजपा कार्यकर्ता जी विजयी हुए है। हालांकि कार्यकर्ताओ का सम्मान रखते हुए पार्टी ने किसी तरह की कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही भी नही की।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के काल्पनिक आंकड़ो के विपरीत जिला पंचायत मे बीजेपी समर्थित कुल 315 प्रत्याशियों मे से 127 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीते हैं। वहीं 43 सीटें ओपन छोड़ दी। इनमे भी 31 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली। वहीं भाजपा विचार आधारित अन्य 58 कार्यकर्ताओ ने भी जीत हासिल की है। कुल मिलाकर भाजपा ने 216 सीटों पर जीत हासिल की है। यह भाजपा के लिए जिलों के बोर्ड गठन के लिए पर्याप्त बहुमत है । वही ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में 70 प्रतिशत से भी अधिक में भाजपा के कार्यकर्ता जीत कर आए हैं । वह बोर्ड गठन के लिए पर्याप्त बहुमत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव मे किसी विधायक अथवा किसी पदाधिकारी के संबंधी की हार को उससे जोड़ने का कुतर्क सरासर गलत है, क्योंकि वह भी एक सामान्य उम्मीदवार की भाँति चुनाव मैदान मे थे। उन सीटों पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मैदान मे उतरे थे। उन्होंने कांग्रेस के 200 से अधिक प्रत्याशियों के दावे को हवाई बताते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषित और समर्थित उम्मीदवारों की संख्या भी इतनी नही जितने वह दावे कर रहे है।

भट्ट ने चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों और जनता का आभार जताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने इस बार भी सस्कृति के विरोधियों को सबक सिखाया। भाजपा निश्चित रूप से वायदे के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र मे विकास की गति को निर्वाध रूप से आगे बढायेगी।

 

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:BJP got a hugeCongressin the air: Bhattin the Panchayatis building castlesmajority
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर रोक, साल में सिर्फ दो माह मिलेगी अनुमति
Next Article स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, स्वास्थ्य आयुक्त बनाने पर विचार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?