By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • 7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन
  • आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी
  • हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सामने से भिड़ीं दो बाइकें, हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सामने से भिड़ीं दो बाइकें, हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल
उत्तराखण्ड

सामने से भिड़ीं दो बाइकें, हादसे में दो की मौत, एक गंभीर घायल

Devbhumi Discover
Last updated: October 27, 2025 9:01 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

हल्द्वानी।

Contents
कैसे हुआ हादसाइकलौते पुत्र थे दोनों, परिवार में मचा कोहरामपुलिस जांच में जुटी

शहर के गौलापार क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा देवला मल्ला, कुंवरपुर के पास तुषार टेंट हाउस के सामने हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भिजवाया। हालांकि, दो युवकों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम, गौलापार, एक बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुंवरपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे पवनेश कुलोरा (25) निवासी दौलतपुर की बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे में चंदन बिष्ट का दाहिना पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया, जबकि हरीश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पवनेश को भी कई चोटें आईं।

पुलिस ने तीनों को एसटीएच पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले हरीश की मौत हो गई। इसके बाद चंदन बिष्ट को गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, पवनेश का इलाज जारी है।

इकलौते पुत्र थे दोनों, परिवार में मचा कोहराम

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक अपने परिवारों के इकलौते पुत्र थे और घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी।
चंदन बिष्ट के परिवार में उनकी पत्नी दीपा, दो बेटियां (14 और 12 वर्ष) और एक 10 वर्षीय बेटा है। हरीश की भी शादी हो चुकी थी।

दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित पहुंचकर शोक संवेदना जताते रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक थी और सड़क पर दृश्यता कम होने से टक्कर हो गई।

You Might Also Like

7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन

आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी

हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट

TAGGED:collided head-onone seriously injuredTwo bikestwo killed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यूजीसी ने जारी की 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची, सबसे ज्यादा दिल्ली में
Next Article मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोहे के पुल से संदिग्ध हालत में लटका मिला युवक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 20, 2026
राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्ड चमोली देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?