By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त
  • संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश
  • टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  • आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा
  • नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जीडीपी में पारिस्थितिकी प्रगति भी हो एक पैमाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जीडीपी में पारिस्थितिकी प्रगति भी हो एक पैमाना
उत्तराखण्ड

जीडीपी में पारिस्थितिकी प्रगति भी हो एक पैमाना

Devbhumi Discover
Last updated: November 6, 2025 8:29 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
  • जीडीपी में पारिस्थितिकी प्रगति भी हो एक पैमाना
  • प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के पहले सत्र में जल, जमीन, जंगल पर अहम चर्चा
  • -विकास व पारिस्थितिकी में संतुलन साधने पर जोर
  • -प्रवासी उत्तराखंडियों ने पूछे सवाल, दिए कई सुझाव

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेेलन का पहला सत्र जल, जंगल, जमीन के संरक्षण की परम आवश्यकता पर केंद्रित रहा। इस मौके पर जोर देते हुए कहा गया कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी खूबसूरती जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है। जोर देते हुए कहा गया कि जीडीपी तय करते हुए एक पैमाना यह भी होना चाहिए कि संबंधित क्षेत्र की पारिस्थितिकी प्रगति किस तरह की रही है।

दून विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन के पहले सत्र में हेस्को संस्था के संस्थापक पदम भूषण डा अनिल जोशी ने कहा कि देश का कोई कोना हो या विश्व की कोई अन्य जगह, पारिस्थितिकी और विकास के बीच संतुलन की चर्चा केंद्र में है। हिमालयी प्रदेश होने के कारण हमारे यहां तो यह चर्चा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संतुलन अति आवश्यक है, क्योंकि आज पारिस्थितिकी संकट गहराने लगा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जीडीपी तय करते वक्त औद्योगिक विकास, रोजगार समेत अन्य पैमानों पर ध्यान दिया जाता है, उसमें पारिस्थितिकी प्रगति का भी मूल्यांकन जरूरी है।
यूएनडीपी के स्टेड हेड प्रदीप मेहता ने कहा कि यह जरूरी है कि हम परंपरागत कृषि करें, लेकिन परिस्थिति और सुविधाओं के अनुरूप उसमें बदलाव किया जाना भी आवश्यक है। वन विभाग के पूर्व पीसीसीएफ और आईआईटी रूड़की की फैकल्टी डा कपिल जोशी ने कहा कि निसंदेह हिमालयी क्षेत्रों में विकास हुआ है, लेकिन यह समीक्षा होनी भी जरूरी है कि उससे पारिस्थितिकी तंत्र पर कितना असर पड़ा है। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में आंकडे़ भी प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि चाहे तापमान हो, बारिश हो या पारिस्थितिकी से जुड़ी अन्य कोई बात, आंकडे़ बता रहे हैं कि उनमें बहुत ज्यादा चरम स्थिति दिख रही है, जो कि ठीक नहीं है।
वन विभाग की पीसीसीएफ और यूकेएफडीसी की एमडी नीना ग्रेवाल ने कहा कि प्राकृतिक संपदा का उतना ही इस्तेमाल जरूरी है, जितने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने संबोधन में वनों पर आधारित रोजगार, ईको-टूरिज्म की आवश्यकता पर जोर दिया। एटरो रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नितिन गुप्ता ने कहा कि ई-वेस्ट कोे रिसाइकल करके हम इस समस्या को अवसर में बदल सकते हैं।
इस सत्र के कोऑर्डिनेटर वन विभाग के पीसीसीएफ डा एसपी सुबुद्धि ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों की ओर से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। प्रवासी उत्तराखंडियों में डा मायाराम उनियाल, रामप्रकाश पैन्यूली, सतीश पांडेय और राजेंद्र सिंह ने सुझाव दिए।

You Might Also Like

उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव

TAGGED:Ecologicalof GDP.progressshould also be a measure
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद-‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि
Next Article प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के दूसरे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NABARD के RIDF फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तराखण्ड February 20, 2026
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति
उत्तराखण्ड February 20, 2026
लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों का मूल्यांकन, राजस्व वृद्धि हेतु सुधारात्मक कदमों के निर्देश
उत्तराखण्ड February 20, 2026
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?