By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: इस महीने बिजली होगी सस्ती, ऊर्जा निगम देगा 13.44 करोड़ की राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > इस महीने बिजली होगी सस्ती, ऊर्जा निगम देगा 13.44 करोड़ की राहत
उत्तराखण्ड

इस महीने बिजली होगी सस्ती, ऊर्जा निगम देगा 13.44 करोड़ की राहत

Devbhumi Discover
Last updated: November 6, 2025 8:43 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून।

राजधानी देहरादून के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नवंबर माह में बड़ी राहत की खबर है। ऊर्जा निगम ने घोषणा की है कि उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में फ्यूल एंड पावर पर्चेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत करीब 13.44 करोड़ रुपये की छूट दी जाएगी। यह राहत औसतन 11 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से होगी।

ऊर्जा निगम के निदेशक परिचालन एम.आर. आर्य ने बताया कि जब किसी माह में बिजली खरीद की औसत लागत नियामक आयोग द्वारा तय दर से कम रहती है, तो उपभोक्ताओं को एफपीपीसीए के माध्यम से राहत दी जाती है। वहीं, यदि लागत बढ़ जाती है तो उसका समायोजन आगामी बिलों में किया जाता है।

निगम के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में यह तीसरी बार है जब उपभोक्ताओं को बिजली दरों में राहत दी जा रही है। इससे पहले मई में 101 करोड़ रुपये (89 पैसे प्रति यूनिट) और जुलाई में 112 करोड़ रुपये (81 पैसे प्रति यूनिट) की छूट दी जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल देशभर में बिजली की मांग सामान्य है और बाजार से सस्ती दरों पर विद्युत की खरीद हो रही है। निगम आने वाले महीनों में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

नवंबर में प्रति यूनिट राहत दरें (श्रेणीवार):

उपभोक्ता श्रेणी       राहत दर (पैसे प्रति यूनिट)

घरेलू उपभोक्ता               3–9

अघरेलू (वाणिज्यिक)       13

सरकारी भवन/संस्थान     12

प्राइवेट ट्यूबवेल                4

कृषि गतिविधियां            5–6

एलटी इंडस्ट्री                   12

एचटी इंडस्ट्री                   12

फिक्स्ड लोड                   11

रेलवेज ट्रैक्शन               11

ईवी चार्जिंग स्टेशन        11

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:ElectricityEnergy Corporationwill be cheaper this monthwill provide relief of Rs 13.44 crore.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लापता बिल्डर के इंपीरियल वैली प्रोजेक्ट पर RERA की रोक, 20 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
Next Article सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था—25 साल में बंद हुए 4,000 स्कूल, बढ़े एकल शिक्षक विद्यालय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?