By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सोशल मीडिया दोस्ती बनी मौत का रहस्य, रेलवे ट्रैक के पास प्लास्टिक कट्टे में मिला महिला का शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सोशल मीडिया दोस्ती बनी मौत का रहस्य, रेलवे ट्रैक के पास प्लास्टिक कट्टे में मिला महिला का शव
उत्तराखण्डक्राइम

सोशल मीडिया दोस्ती बनी मौत का रहस्य, रेलवे ट्रैक के पास प्लास्टिक कट्टे में मिला महिला का शव

Devbhumi Discover
Last updated: November 6, 2025 8:52 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

कभी सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती अब खौफनाक कहानी में बदल गई। प्यार में की गई मंदिर शादी के आठ महीने बाद वही रिश्ता अब रहस्य और मौत की गुत्थी बन गया है। खेतलसंडा खाम इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिलने से हड़कंप मच गया।

लव मैरिज करने वाली युवती की पहचान खटीमा निवासी सुनीता उपाध्याय (25) के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया से मंदिर तक और फिर मौत तक

जांच में सामने आया कि सुनीता उपाध्याय की पहचान बरेली के शाहजहांपुर रोड निवासी आनंद तोमर से सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और परिवारों की मर्जी के बिना बरेली के एक मंदिर में विवाह कर लिया। कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा।

मां ने जताई थी मारपीट की शिकायत

सुनीता की मां रेखा उपाध्याय ने बताया कि बेटी कई बार फोन पर बताती थी कि उसका पति आनंद उससे मारपीट करता है। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी, मगर समझाने-बुझाने के बाद ससुराल लौट गई थी। भैयादूज के बाद से उसका कोई पता नहीं था।

कट्टे में मिला शव, टैटू से हुई पहचान

रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में प्लास्टिक के कट्टे से महिला का शव बरामद हुआ। दाहिने हाथ पर “आनंद” और बाएं हाथ की कोहनी पर “आनंद लव्स” का टैटू देखकर पहचान पक्की हो गई।

मोबाइल ऑन करते ही खुलने लगे राज

मौके से दो मोबाइल फोन बरामद हुए जो एयरप्लेन मोड में थे। जैसे ही एसओजी टीम ने उन्हें सामान्य मोड में किया, कॉल्स और मैसेज आने लगे। पुलिस इन कॉल डिटेल्स के आधार पर पूरी जांच कर रही है।

छह टीमें जांच में जुटीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छह जांच टीमें बनाई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

परिजनों ने बिना सूचना किए अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंपा गया। परिवार ने ससुराल वालों को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने हत्या की आशंका में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:friendship becomes mysteryin plastic bag near railway trackof deathSocial mediawoman's body found
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था—25 साल में बंद हुए 4,000 स्कूल, बढ़े एकल शिक्षक विद्यालय
Next Article रजत जयंती पर पूर्व सैनिक सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम धामी बोले—उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?