By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त
  • संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश
  • टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  • आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा
  • नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान

Devbhumi Discover
Last updated: November 7, 2025 8:48 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

*उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान*

*देहरादून में 08 नवंबर को होगा भव्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिखेगी आंदोलन की झलकियां*

*देहरादून
उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाईन रेसकोर्स में तहसील सदर एवं मसूरी के अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील ऋषिकेश व डोईवाला के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में और परगना विकासनगर व चकराता के अंतर्गत आने वाले आंदोलनकारियों को तहसील विकासनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

देहरादून रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में 08 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समारोह की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सम्मान समारोह उन वीर आंदोलनकारियों को समर्पित होगा, जिनके अथक संघर्ष और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रजत जयंती समारोह उत्तराखंड आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण करने और नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के संघर्ष से प्रेरणा देने का एक प्रयास है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंदोलन की झलकियाँ दर्शाने वाली प्रदर्शनी और राज्य के विकास पर आधारित प्रस्तुति भी होगी। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सजावट के साथ मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रोग्राम, स्वच्छता एवं सफाई इत्यादि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पूरा किया जाए। साथ ही ऋषिकेश और विकासनगर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को भी शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव

TAGGED:agitators to be honouredChief MinisterDhami salutes Uttarakhandon its silver jubileewith grand honours
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे अब अगले साल फरवरी में खुलेगा, एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल
Next Article UKPSC ने जारी की ACF, लॉगिंग ऑफिसर व वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त मुख्य परीक्षा 2025 की विज्ञप्ति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NABARD के RIDF फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तराखण्ड February 20, 2026
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति
उत्तराखण्ड February 20, 2026
लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों का मूल्यांकन, राजस्व वृद्धि हेतु सुधारात्मक कदमों के निर्देश
उत्तराखण्ड February 20, 2026
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?