By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी
  • भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ
  • उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान
  • सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल
  • मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: काष्ठपुर में फर्जी बिल कांड: स्कूटी-ट्रैक्टर से ढोया 10 करोड़ का माल, 1.50 करोड़ की सरेंडर राशि जमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > काष्ठपुर में फर्जी बिल कांड: स्कूटी-ट्रैक्टर से ढोया 10 करोड़ का माल, 1.50 करोड़ की सरेंडर राशि जमा
उत्तराखण्ड

काष्ठपुर में फर्जी बिल कांड: स्कूटी-ट्रैक्टर से ढोया 10 करोड़ का माल, 1.50 करोड़ की सरेंडर राशि जमा

Devbhumi Discover
Last updated: November 14, 2025 8:51 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

राज्य कर विभाग की टीम ने कर चोरी में लिप्त व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर की एक प्रतिष्ठित आयरन-स्टील ट्रेडिंग फर्म की पोल खोल दी। यह फर्म बिना माल की आपूर्ति के फर्जी बिलों के जरिये करोड़ों का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़प रही थी। आयुक्त राज्य कर सोनिका और अपर आयुक्त डीएस नबियाल के निर्देशन में संयुक्त आयुक्त (वाणिज्यिक अनुश्रवण/प्रवर्तन) श्याम तिरूवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने फर्म के ठिकानों पर छापा मारा।

जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फर्म ने मुरादाबाद, रामपुर सहित कई स्थानों की फर्जी फर्मों से लगभग 10 करोड़ रुपये की खरीद दर्शाई थी। हैरानी की बात यह कि फर्म ने सिर्फ एक स्कूटर (होंडा एक्टिवा) पर ही 20 लाख रुपये मूल्य का आयरन-स्टील खरीदने का दावा किया था। इतना ही नहीं, तीन पहिया वाहनों और कृषि ट्रैक्टरों के माध्यम से 59 लाख रुपये की भारी आयरन शीट और पाइप मुरादाबाद व अन्य स्थानों से मंगाने की बात दिखाई गई थी, जो स्पष्ट रूप से फर्जी लेन-देन को दर्शाता है।

टीम ने फर्म के व्यापारिक स्थल से बड़ी मात्रा में अभिलेख और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी बारीकी से जांच जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में व्यापारी खुद को बचा नहीं सका और अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके पर ही 1.50 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर कर दी।

यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर (वि.अनु.शा.) विनय ओझा के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक आयुक्त मो. जीशान मलिक, अमर कुमार, राज्य कर अधिकारी मंजीत सिंह राणा, मुकेश पांडे, विश्वजीत सिंह, स्वर्णलता सहित विभाग के करीब 20 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

राज्य कर विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे फर्जी बिल कारोबारियों पर विभाग की सख्त नजर बनी हुई है, और किसी भी स्थिति में कर चोरी बख्शी नहीं जाएगी। विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध फर्मों पर भी इसी तरह की छापेमारी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास औली और महाजन में शुरू हुआ

उत्तराखण्ड में बनी फिल्मों को मिली पहचान, प्रतिभाओं के साथ फिल्म संस्कृति को मिल रहा सम्मान

सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा आत्मीयता का माहौल

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

TAGGED:by scooter-tractorFake bill scandalin Kasthapur: Goods worth Rs 10 crore transportedsurrender amount of Rs 1.50 crore deposited
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिवपुरी बंजी जंपिंग हादसा: रस्सी टूटी, युवक 55 मीटर नीचे गिरकर गंभीर घायल
Next Article जौलजीबी मेला शुभारंभ: सीएम धामी ने की ऐतिहासिक मेले की शुरुआत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 16, 2026
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: CM
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?