By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं
  • पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस को हत्या की सूचना देकर हुआ फरार
  • मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से टिहरी के मांगला गांव में हेलीपैड निर्माण को 45.40 लाख की वित्तीय स्वीकृति
  • सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
  • मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगाः मुख्यमंत्री
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात

Devbhumi Discover
Last updated: November 16, 2025 8:48 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात*

*धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 1055 लाख की लागत से बनेंगे छात्रावास

*चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर के जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ

देहरादून, 15 नवम्बर 2025

‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल रु.1055 लाख की लागत से बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु निरंतर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

डॉ रावत ने बताया कि योजना के तहत चमोली जनपद के माणा–घिंघराणा व देहरादून जिले के क्वांसी मे रु. 360-360 लाख की लागत से आवासीय छात्रावासों का निर्माण होगा, जबकि ऊधमसिंहनगर जनपद के झांकत में रु. 335 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

डॉ. रावत ने इस अवसर पर समग्र शिक्षा वर्ष 2023–24 के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, बनियावाला के उच्चीकरण हेतु रु. 320 लाख की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही उन्होंने समग्र शिक्षा वर्ष 2025–26 के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला के उच्चीकरण हेतु स्वीकृत रु. 170 लाख की लागत से बनने वाले नवीन भवन का शिलान्यास भी किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार विद्यालयों में भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शिक्षकों की नियुक्ति और सुविधाओं का विस्तार लगातार कर रही है।

कार्यक्रम में एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौटियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जनसमस्याएं

पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस को हत्या की सूचना देकर हुआ फरार

मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से टिहरी के मांगला गांव में हेलीपैड निर्माण को 45.40 लाख की वित्तीय स्वीकृति

सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगाः मुख्यमंत्री

TAGGED:PM Modithree residential hostelsto Uttarakhandvirtually gifted
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यह IAS अफ़सर गलती पर डांट नहीं, कलम के रंग से देते हैं सुधार का संदेश
Next Article यूपीईएस दीक्षांत 2025 सम्पन्न: 5 दिवसीय समारोह में 107 मेडल व सम्मान प्रदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जन समाधान दिवस में 137 से अधिक शिकायतें हुई दर्ज
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 21, 2026
7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार शिक्षा September 20, 2026
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी
अल्मोड़ा उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून September 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?