By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • धामी विज़न को ज़मीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता
  • उत्तराखंड के सबसे बड़े जमीन घोटाले में ईडी का शिकंजा, 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
  • दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान
  • आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती
  • सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अफसर 354 से बढ़कर हुए 481, कर्मचारी 777 पर अटके, अब आंदोलन की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अफसर 354 से बढ़कर हुए 481, कर्मचारी 777 पर अटके, अब आंदोलन की तैयारी
उत्तराखण्ड

अफसर 354 से बढ़कर हुए 481, कर्मचारी 777 पर अटके, अब आंदोलन की तैयारी

Devbhumi Discover
Last updated: December 30, 2025 11:09 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:

उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर में राज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की गेट मीटिंग कर शासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में किया गया। देहरादून स्थित राज्य कर मुख्यालय सहित सभी जनपदों में कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग कर सरकार के टालमटोल वाले रवैये पर नाराजगी जताई।

प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के ढांचे (स्ट्रक्चर) के पुनर्गठन और एसटीओ नियमावली से जुड़े प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 जनवरी 2026 तक मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो 16 जनवरी से पूरे प्रदेश में प्रतिदिन एक घंटे की गेट मीटिंग की जाएगी और प्रत्येक जिले में कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 8 दिसंबर को कर्मचारियों का स्ट्रक्चर वित्त अनुभाग-08, उत्तराखंड शासन को भेजा गया था, जिसमें पदों में भारी कटौती की खबरें सामने आ रही हैं। नेगी ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों का ढांचा उनके अनुकूल नहीं हुआ, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और संयुक्त परिषद के साथ मिलकर कार्य बहिष्कार जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे।

एसोसिएशन ने बताया कि राज्य कर विभाग राज्य के कुल राजस्व का 50 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है, इसके बावजूद कर्मचारियों के ढांचे का पुनर्गठन वर्ष 2006-07 के बाद से नहीं किया गया। जबकि अधिकारी संवर्ग में वर्ष 2006-07 तक 354 स्वीकृत पद थे, जिनमें बाद के वर्षों में लगातार वृद्धि की गई। वर्ष 2015-16 में 63 पद और वर्ष 2024-25 में 16 नए कार्यालयों सहित 49 पद सृजित किए गए। वर्तमान में अधिकारियों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या बढ़कर 481 हो चुकी है, जबकि कर्मचारियों के पदों की संख्या आज भी 777 पर ही स्थिर है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यह स्थिति सरकारी कार्यालयों की पिरामिडीय पदानुक्रम व्यवस्था के पूरी तरह विपरीत है। वर्तमान में विभाग में 61 प्रतिशत अधिकारी स्वीकृत हैं, जो असंतुलन को दर्शाता है। एसोसिएशन का कहना है कि शासन का कर्मचारियों के प्रति पक्षपातपूर्ण और संरक्षणवादी रवैया बेहद खेदजनक है।

उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी लागू होने (1 जुलाई 2017) से पहले राज्य में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या लगभग 1 लाख थी, जो अब बढ़कर 2 लाख 13 हजार से अधिक हो चुकी है। यानी व्यापारियों की संख्या में 113 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अनुपात में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। इससे कर्मचारियों पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है और वे मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं।

राज्य कर मुख्यालय में हुए गेट मीटिंग प्रदर्शन में प्रांतीय संरक्षक भरत सिंह राणा, शाखा मुख्यालय सलाहकार भूपेंद्र सिंह भंडारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति पटवाल, शाखा मंत्री पिंकेश रावत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने सरकार से शीघ्र कर्मचारियों के ढांचे के पुनर्गठन और नियमावली से जुड़े मामलों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

You Might Also Like

धामी विज़न को ज़मीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम, किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

उत्तराखंड के सबसे बड़े जमीन घोटाले में ईडी का शिकंजा, 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न

TAGGED:employees stuck at 777now preparations for agitationOfficers increased from 354 to 481
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम के सख्त निर्देश: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें अधिकारी
Next Article हरिद्वार रिश्वत कांड:20 हजार लेते पकड़े गए खण्ड शिक्षा अधिकारी निलम्बित।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान
उत्तराखण्ड February 14, 2026
अपराध पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
उत्तराखण्ड February 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी  बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड खेल February 14, 2026
मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान
उत्तराखण्ड February 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?