By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
  • देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
  • आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण
  • रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन
  • गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गंगा में डॉल्फिन के लिए शुरू हुई ‘डॉल्फिन एंबुलेंस’ सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > गंगा में डॉल्फिन के लिए शुरू हुई ‘डॉल्फिन एंबुलेंस’ सेवा
उत्तराखण्ड

गंगा में डॉल्फिन के लिए शुरू हुई ‘डॉल्फिन एंबुलेंस’ सेवा

Devbhumi Discover
Last updated: January 21, 2026 10:07 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

108 की तर्ज पर होगा त्वरित रेस्क्यू

देहरादून |

अब गंगा नदी में अगर कोई डॉल्फिन घायल हो जाए, मछली पकड़ने के जाल में फंस जाए या उथले पानी में अटक जाए तो उसकी मदद के लिए तुरंत “डॉल्फिन एंबुलेंस” मौके पर पहुंचेगी। 108 एंबुलेंस की तर्ज पर तैयार की गई इस विशेष सेवा का शुभारंभ देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने किया।
भारतीय वन्यजीव संस्थान के अनुसार, नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत विकसित की गई यह डॉल्फिन एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, प्राथमिक उपचार किट, डॉल्फिन को सुरक्षित रखने के लिए विशेष स्ट्रेचर, पानी का तापमान नियंत्रित रखने की व्यवस्था और कई वैज्ञानिक उपकरण शामिल हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस सड़क मार्ग से घटनास्थल के नजदीक तक पहुंचेगी, जहां से विशेषज्ञों की टीम नदी में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देगी। रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन को सुरक्षित अवस्था में रखकर उपचार दिया जाएगा और स्वस्थ होने पर उसे दोबारा प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा।
इस पूरी व्यवस्था में स्थानीय समुदाय की भूमिका को सबसे अहम माना गया है। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण, मछुआरे, नाविक, गंगा प्रहरी, स्वयंसेवी संगठन और वन विभाग की टीमें जैसे ही किसी डॉल्फिन को संकट में देखेंगी, वे तुरंत कंट्रोल रूम या संबंधित विभाग को सूचना देंगी। इसके बाद डॉल्फिन एंबुलेंस विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके पर रवाना होगी। इस पहल को “डॉल्फिन के लिए 108 सेवा” के रूप में देखा जा रहा है, जिससे रेस्क्यू की गति और सफलता दर दोनों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि गंगा डॉल्फिन नदी के स्वास्थ्य की पहचान है। यदि डॉल्फिन सुरक्षित हैं, तो इसका अर्थ है कि गंगा का इकोसिस्टम भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि यह पहल गंगा संरक्षण को केवल सफाई तक सीमित न रखकर नदी में रहने वाले जीवों की सुरक्षा तक विस्तार देती है।
भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों का मानना है कि डॉल्फिन एंबुलेंस जैसी पहल से संरक्षण कार्यों को वैज्ञानिक आधार मिलेगा और डॉल्फिन की मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह एंबुलेंस केवल एक वाहन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अब गंगा को एक जीवित और संवेदनशील इकोसिस्टम के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।

नदी की सेहत का संकेतक है डॉल्फिन
गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है और इसे नदी की सेहत का सबसे बड़ा संकेतक माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जिस नदी में डॉल्फिन सुरक्षित रहती हैं, वहां जल की गुणवत्ता, मछलियों की उपलब्धता और पारिस्थितिकी संतुलन बेहतर होता है।

सर्वाधिक डॉल्फिन उत्तर प्रदेश में
डब्ल्यूआईआई के सर्वे के अनुसार भारत में करीब 6,300 से अधिक गंगा डॉल्फिन पाई जाती हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश में है। उत्तराखंड में इनकी संख्या कम जरूर है, लेकिन पारिस्थितिकी संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। बिजनौर से नरौरा तक गंगा का मध्य प्रवाह डॉल्फिन का प्रमुख आवास क्षेत्र है, जहां इनकी संख्या 52 बताई गई है।

You Might Also Like

दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा

आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन

गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य

TAGGED:'Dolphin Ambulance' service startedfor dolphins in Ganga
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईआईटी रुड़की ने विकसित किया अगली पीढ़ी का एंटीबॉडी खोज मंच
Next Article मुख्यमंत्री धामी की डिजिटल पहल, ई-गवर्नेंस से सरकारी सेवाएं अब सरल, पारदर्शी और त्वरित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ 2027 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 19, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
उत्तराखण्ड March 19, 2026
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
उत्तराखण्ड धर्म March 19, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की
उत्तराखण्ड धर्म March 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?