By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान
  • हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन
  • देहरादून दूल्हा बाजार हत्याकांड में मृतका की पहचान, आरोपी गिरफ्तार
  • अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीईओ अंकिता की कार को लेकर डीएम–कैंट बोर्ड में टकराव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सीईओ अंकिता की कार को लेकर डीएम–कैंट बोर्ड में टकराव
उत्तराखण्ड

सीईओ अंकिता की कार को लेकर डीएम–कैंट बोर्ड में टकराव

Devbhumi Discover
Last updated: February 3, 2026 8:37 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून:

आखिर देहरादून में क्लेमेनटाउन कैंट बोर्ड सीईओ अंकिता सिंह की कार में ऐसा क्या है कि जिला प्रशासन बार बार अति आवश्यक कार्य का हवाला देकर उसका अधिग्रहण करने पहुंच जाता है। इस बार भी प्रशासन के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लग पाया। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और एआरटीओ समेत पुलिस कर्मी उनके कमरे के बाहर सोमवार को डटे रहे। लेकिन, इस बार सीईओ अंकिता सिंह ने जो किया, उसका अंदाजा भी डीएम सविन बंसल को नहीं रहा होगा। अंकिता ने उल्टे पूछ लिया कि आपात स्थिति बताएं, कैंट बोर्ड प्रशासन को किराए पर वाहन लेकर मुहैया करा देगा।

सोमवार को जब जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंची, तो उन्हें वहां से सीधा और चौंकाने वाला जवाब मिला। सीईओ अंकिता सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पहले प्रशासन यह बताए कि वाहन अधिग्रहण के लिए आपात स्थिति आखिर है क्या? उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन को वाहन की आवश्यकता है तो कैंट बोर्ड किराए पर वाहन लेकर उपलब्ध करा सकता है, लेकिन बोर्ड का एकमात्र सरकारी वाहन देना संभव नहीं।

दूसरी बार भी खाली हाथ लौटी टीम
यह पहला मौका नहीं है। इससे दो दिन पहले भी जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की टीम रात के समय सीईओ के आवास पर पहुंची थी। तब भी अंकिता सिंह ने वाहन देने से इनकार करते हुए कानूनी सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद टीम को लौटना पड़ा।

दूसरी बार प्रशासन पूरी तैयारी के साथ दोबारा कैंट बोर्ड पहुंचा और इस बार वाहन अधिग्रहण का नोटिस व्यक्तिगत रूप से रिसीव भी कराया, लेकिन नतीजा वही रहा। इस बार सीईओ ने सीधे प्रशासन की मंशा पर ही सवाल उठा डाले। हालांकि, यह सवाल आम जनता के भी हैं कि आखिर साधन संपन्न राजधानी के प्रशासन को वाहन की ऐसी किल्लत कैसे हो गई कि वह एक सीनियर क्लास वन महिला अफसर के वाहन का इतना तलबगार हो गया।

कानून की वैधता पर सीधा सवाल
सीईओ अंकिता सिंह ने प्रशासन द्वारा लागू किए जा रहे यूपी मोटर व्हीकल (इमरजेंसी पावर्स) एक्ट, 1947 पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह कानून ब्रिटिशकाल में यूनाइटेड प्रोविंस में दंगा नियंत्रण के लिए बनाया गया था। उन्होंने प्रशासन से सीधा प्रश्न किया कि यह कानून उत्तराखंड में कब और किस आदेश से लागू हुआ?

You Might Also Like

ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात, महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान

हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन से निपटने पर मंथन

देहरादून दूल्हा बाजार हत्याकांड में मृतका की पहचान, आरोपी गिरफ्तार

अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

TAGGED:CEO Ankita's carDM-Cantonment Board clash over
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी के सख्त निर्देश कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Next Article अंकिता हत्याकांड में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सीएम धामी के सख्त निर्देश कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
उत्तराखण्ड February 3, 2026
गृह विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव सख्त, कानून व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड February 3, 2026
2047 विजन को लेकर जिलों की जनपदवार समीक्षा, मुख्य सचिव के निर्देश
उत्तराखण्ड February 3, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 से उत्तराखंड को बड़ा लाभ,राज्य को 1841 करोड़ की अतिरिक्त राशि
उत्तराखण्ड February 2, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?