By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
  • हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
  • सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान
उत्तराखण्ड

दून पुलिस की कमान बदली: अजय सिंह का तबादला, प्रमेन्द्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

Devbhumi Discover
Last updated: February 14, 2026 5:40 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देहरादून के SSP बदले

देहरादून। उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राजधानी Dehradun में हाल के दिनों में बढ़ते जघन्य अपराधों के मद्देनज़र जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह का तबादला कर दिया गया है।

शुक्रवार को सचिव गृह शैलेश बगोली द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के कुल 20 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियां की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून और हरिद्वार में अहम बदलाव

जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Haridwar प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ में तैनात नवनीत सिंह को हरिद्वार का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

चम्पावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Udham Singh Nagar बनाया गया है। वहीं उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है।

एसडीआरएफ, सतर्कता और सीबीसीआईडी में तैनाती

एसडीआरएफ में तैनात पुलिस उपमहानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ के पद पर तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है।

अभिसूचना में तैनात प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना देहरादून अमित श्रीवास्तव को सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर नियुक्त किया गया है।

पर्वतीय जिलों में भी बदलाव

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे को Pithoragarh भेजा गया है, जबकि पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव को चम्पावत का दायित्व सौंपा गया है।

बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर. घोडके को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Almora बनाया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरिद्वार में अपराध एवं यातायात के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी को उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात का दायित्व सौंपा गया है, जबकि हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा यादव को अपराध एवं यातायात, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

सीआईडी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर को कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। वहीं कोटद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, देहरादून नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा किया गया यह व्यापक फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि हालिया आपराधिक घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

You Might Also Like

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:Doon Police Command Changed: Ajay Singh TransferredPramod Dobal Becomes New Captain of Dehradun
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आवास एवं नगर विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री धामी के विज़न पर पारदर्शिता और तकनीकी सख्ती
Next Article उत्तराखंड के सबसे बड़े जमीन घोटाले में ईडी का शिकंजा, 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर
उत्तराखण्ड March 29, 2026
एसएसपी डोबाल का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर से लेकर एसआई तक के तबादले
उत्तराखण्ड March 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?