By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून डीएम का कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा
  • 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फैसला
  • सीएए के तहत उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता
  • व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
  • भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों पर जोर, सचिव समिति को सख्त निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
उत्तराखण्ड

व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

Devbhumi Discover
Last updated: February 24, 2026 9:31 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE
  • व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य के खेल, पर्यटन, कारागार व आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को स्वीकृति

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित व्यय- वित्त समिति की बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य तथा जनपद चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत श्री गोलू देवता कॉरिडोर के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई।

देहरादून जनपद में आमवाला तरला क्षेत्र में रिंग फेसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 1788.34 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित आमवाला तरला सीवरेज परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, केंद्रीय कारागार सितारगंज के विस्तारीकरण कार्य हेतु 3814.72 लाख रुपये की धनराशि की मंजूरी दी गई।

बैठक में गोलापर, हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन तथा 100 बेड क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण हेतु 2679.37 लाख रुपये की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोल्जयु मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग एवं पशुपालन विभाग की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के तहत श्री गोलज्ज्यू देवता कॉरिडोर के निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का प्रस्ताव मंदिर को केंद्र में रखते हुए तैयार किया जाए तथा इसमें स्थानीय एवं कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति की झलक के साथ-साथ मंदिर के आसपास नैसर्गिक विकास से संबंधित निर्माण कार्यों को सम्मिलित किया जाए।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, दिलीप जावलकर, एस.ए. Adannki, रणवीर सिंह चौहान, धीरज गब्र्याल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दून डीएम का कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा

2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फैसला

सीएए के तहत उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों पर जोर, सचिव समिति को सख्त निर्देश

कुंभ मेला-2027 के लिए ₹500 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार

TAGGED:Development plans got green signalin the meeting of Expenditure Finance Committee
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों पर जोर, सचिव समिति को सख्त निर्देश
Next Article सीएए के तहत उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महाकुंभ-2027 की तैयारियों पर केंद्र-राज्य मंथन
उत्तराखण्ड नई दिल्ली February 24, 2026
रोपवे परियोजनाओं को गति देने हेतु प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित
उत्तराखण्ड February 24, 2026
मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
उत्तराखण्ड February 24, 2026
साइबर हमले के बाद भी विभागों की सुस्ती, सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया तो बंद होंगी वेबसाइट–एप
उत्तराखण्ड February 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?