By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
  • 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
  • चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
  • ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी
उत्तराखण्डपर्यटन

चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Devbhumi Discover
Last updated: March 5, 2026 10:10 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून:

 चारधाम यात्रा से पहले बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सामान्य दर्शन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन विशेष पूजा के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। अब समिति इन विशेष पूजाओं के शुल्क में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।

केदारनाथ धाम में वर्तमान पूजा शुल्क:
केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से लगभग 7,200 रुपये शुल्क लिया जाता है। अभिषेक पूजा के लिए 9,500 रुपये, लघु रुद्राभिषेक के लिए 6,100 रुपये और षोडशोपचार पूजा के लिए 5,500 रुपये निर्धारित हैं। अष्टोपचार पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से 950 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि पूरे दिन की पूजा के लिए 28,600 रुपये तय किए गए हैं।

बदरीनाथ धाम में पूजा के लिए शुल्क:
बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति श्रद्धालु 4,700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4,500 रुपये शुल्क लिया जाता है। पूरे दिन की पूजा के लिए 12,000 रुपये और श्रीमद्भागवत पाठ के लिए 51,000 रुपये शुल्क निर्धारित है।

बीकेटीसी की ओर से इन शुल्कों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यदि बैठक में सहमति बनती है तो आगामी चारधाम यात्रा के दौरान विशेष पूजा के शुल्क में बढ़ोतरी लागू की जा सकती है। हालांकि सामान्य दर्शन की व्यवस्था पहले की तरह निशुल्क ही रहेगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। सबसे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 24 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

You Might Also Like

महिला आयोग आपके द्वार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यभर में ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट

हरिद्वार दौरे पर अमित शाह देंगे बड़ी सौगात

TAGGED:fees in Badrinath-Kedarnath before Chardham YatraPreparations to increase special puja
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ईरान-इजरायल तनाव पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट
Next Article मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट का आरोप,दो वायरल वीडियो सामने आए
उत्तराखण्ड क्राइम March 5, 2026
आवारा कुत्तों के हमले पर मुआवजे का प्रावधान ,जानिए नियम और दावा करने की प्रक्रिया
उत्तराखण्ड March 5, 2026
देवभूमि में रंगों की धूम, उत्साह से मनाई गई होली
उत्तराखण्ड March 5, 2026
रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड क्राइम March 3, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?