By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्डराज्य समाचार

सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान

Devbhumi Discover
Last updated: March 12, 2026 10:50 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
  • अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर
  • सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
  • वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान
  • स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को पहाड़ के तीन शहरों में ले गए सीएम

उत्तराखंड में अवस्थापना विकास के लिए बजट में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। गांव से लेकर शहर हो या फिर पहाड़ से लेकर मैदान, अवस्थापना विकास के लिए धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में वो सब इंतजाम कर दिए हैं, जिन्हें विकास के लिए अपेक्षित माना जा रहा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट का खाका खींचते हुए हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है। मसलन, सड़क, पुलों के निर्माण के लिए यदि बजट आवंटन हुआ है, तो गड्ढा भरने जैसी बातों की भी अनदेखी नहीं की गई है। बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े आधारभूत ढांचे की मजबूती पर खास फोकस किया गया है, जो आने वाले दिनों में एक सुखद तस्वीर के प्रति आश्वस्तकारी है।
पहाड़ के तीन प्रमुख नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का फैसला दूरगामी परिणाम देने वाला है। तीनों शहरों का चयन ही अपने आप यह साबित करता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दृष्टि कहां तक पहुंची है। गैरसैंण, बाडाहाट-उत्तरकाशी और पिथौरागढ़, इन तीनों निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने का सरकार का निर्णय पहाड़ में अवस्थापना विकास के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा।

हमारी सरकार ने अवस्थापना विकास को प्राथमिकता दी है। हमारा यह विश्वास है कि किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ उसकी अवसंरचना होती है। तीव्र विकास के लिए हमारा यह संकल्प है कि प्रदेश की सड़क, ऊर्जा तथा आधुनिक अवसंरचना को नई गति और नई दिशा दी जाए।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

बजट के प्रावधान, करेंगे राह आसान

  • सड़कों के लिए लोनिवि के पूंजीगत मद में 2501 करोड़ और पीएमजीएसवाई के लिए 1050 करोड़ बजट प्रावधान
  • शहरी विकास विभाग का बजट इस बार रूपये 1814 करोड़, पिछली बार रूपये 1161 करोड़ का बजट था
  • ऊर्जा क्षेत्र में रूपये 1609 करोड़ का बजट प्रावधान
  • सड़कों पर गड्ढ़ा मुक्ति अभियान रूपये 400 करोड़
  • रिस्पना, बिंदाल यूटिलिटी शिफ्टिंग योजना बजट रूपये 350 करोड़
  • आवास विभाग का बजट रूपये 130 करोड़
  • पुलिस आवास, जेलों का निर्माण इत्यादि का बजट रूपये 135 करोड़
  • नगरीय अवस्थापना के लिए अतिरिक्त बजट रूपये 60 करोड़
  • नागरिक उड्डयन विभाग का पूंजीगत मद में बजट प्रावधान रूपये 52 .50 करोड़
  • तीन नगर निकायों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बजट प्रावधान रूपये 30 करोड़
  • टिहरी रिंग रोड निर्माण कार्य का बजट रूपये 10 करोड़
  • शहरी क्षेत्रों में पैदल मार्ग का बजट रूपये 10 करोड़

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:bridge construction and pothole fillingDhami government made budget provisionsfor road
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
Next Article प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
उत्तराखण्ड क्राइम March 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?