By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव सीएम धामी ने किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > दुनिया > सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव सीएम धामी ने किया शुभारंभ
दुनियापर्यटन

सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Devbhumi Discover
Last updated: March 17, 2026 2:53 AM
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

मुनि की रेती, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के शुभारम्भ जे अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपोत्सव कर इस महोत्सव में शामिल सभी आगंतुक अथितियों का आभार प्रकट कर अपने सम्बोधन में कहा कि योग के प्रति बढ़ते समर्पण पूरे वातावरण को योग , साधना ओर आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का कार्य कर रहा है। योग के विभिन्न आयामो योग आसनों ओर प्राकृतिक चिकित्सा को जोड़ते हुये योग साधकों को परिचित कराया जा रहा है।शरीर, मन, आत्मा को जोड़ने का आधार योग है।उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर योग को अपनाकर भारतीय पुरातन सँस्कृति, मर्यादा विश्व मे अपना परचम लहरा रही है।योग जीवन की समग्र जोड़ने की प्रवर्ति है जो जीवन मे गुणात्मक सुधार जीवन शैली का आधार है।योग जाति, भाषा, धर्म आदि सभी भेदों को मिटाकर जोड़ने का कार्य करता है।योग , अध्यात्म,साधना, प्राकृतिक चिकित्सा का उत्तराखण्ड प्रसिद्द स्थल ओर ऋषिकेश योग राजधानी के रूप में देश विदेश में ख्याति अर्जित कर रहा है।
श्री धामी जी ने कहा कि सरकार योग के विभिन्न आयामो को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।उन्होंने इस अवसर पर सभी योगाचार्यो, योग साधकों ओर अथितियों का आभार व्यक्त किया ओर जन जन को योग से जोड़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में असम्भव भी सम्भव बन जाता है।योग हमे परम्परा , विरासत में मिला है।योग केवल स्वास्थ्य का आधार नही बल्कि योग, अध्यात्म, साधना और सँस्कृति को जोड़ने के साथ आत्मा को परमात्मा से मिलाने की साधना है।ऋषिकेश आध्यात्मिक प्रदेश है और कुंभ मेला 2027 में होने वाला है जिसकी पूरी तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है दिव्य, भव्य और नव्य मेला जो प्रदेश को विकसित होने में कारगर साबित होंगे। स्वामी चिदानन्द सरस्वती परमार्थ निकेतन में कहा कि आज सब जगह विश्व मे युध्द चल रहा है लेकिन अपने देश और प्रदेश में वातावरण शुध्द हो रहा है।माँ गङ्गा की शीतलता जीवन मे शान्ति प्रदान कर रही है।युध्द से शान्ति नही बल्कि योग से शान्ति स्थापित की जा सकती है ।आज योग के साथ पर्यावरण शुध्द करना सबका कर्तव्य है। साध्वी भगवती ने कहा हम बहुत भाग्यशाली है कि माँ गङ्गा ने हमे योग, अध्यात्म और जीवन शैली के साथ योग्य सद्गुरु प्रदान किये है।मै अमेरिका में जन्म लेकर आज कह सकती हूं कि मै भारत मे नही बल्कि भारत मुझ में निवास करता है।ये सब योग सिखाता है।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम योग की मदर है।हमने योग को दुनिया को प्रदान किया है।आज योग रोजगार भी प्रदान कर एक स्वस्थ्य जीवन शैली प्रदान कर रहा है। उन्होंने अपने विधानसभा में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री समेत तमाम विशिष्ट अथितियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा योग सदैव अध्यात्म का केंद्र रहा है।अष्टांग योग के माध्यम से हम स्वस्थ्य ही नही बल्कि मानसिक अवसाद ओर शान्ति को प्राप्त कर सकते है। बीटल्स ग्रुप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के गायक बीटल्स बंधुओ ने यँहा 48गाने लिखे जो उत्तराखण्ड पर ही गाये गए है जो विश्व मे भारत की साख बढ़ाने का कार्य कर सनातन सँस्कृति को बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
इस अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के मेजबान निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने मंच पर आसीन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज , वन मंत्री सुबोध उनियाल, पद्मश्री भारत भूषण,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पूरी, चिदानन्द सरस्वती, साध्वी भगवती, नीलम बिजल्वाण,प्रसिद्द जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, उषा माता, विनीता बिष्ट, मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान, बच्चन पोखरियाल , सुनील भगत सहित तमाम योगाचार्य, योग साधकों का स्वागत, अभिन्नदन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरातन काल से योग , ध्यान, प्राणायाम हमारे ऋषि परम्परा का साधना मार्ग रहा है ।योग नगरी ऋषिकेश आज विश्व को योग, प्राकृतिक चिकित्सा, साहसिक रोमांच ओर अध्यात्म का संदेश प्रदान कर रही है। इस बार अभी तक 2500 योग साधकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है ।इसके अलावा 30 देशों के 250 अथितियों ने योग महोत्सव में शामिल होकर विभिन्न योग आयामों की योगाचार्यो से जानकारी प्राप्त की है। सरकार के विजन को आगे बढ़ाने के लिये निगम जनसहभागिता को आगे बढ़ाने के लिये प्रयासरत है इस कड़ी में क्रॉस कंट्री , हैरिटेज वाक का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि योग महोत्सव आप सभी के लिये सार्थक सिद्द होगा। भारत मे रूप अनेक लेकिन सवेंदना एक यही हमारी पहचान विश्व को आकर्षित करती है। इस कार्यक्रम में गणेश वंदना, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, आदि योगी प्रथम योगी नृत्य, दुश्मन के छक्के छुड़ा दे इंडिया आदि की छठा सहित योग को नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति की गई। मंच का संचालन इंडिया ग्रुप के सुनील मान सिंह एवम हरीश बिष्ट ने बारी बारी से किया।कार्यक्रम में निगम स्टाफ के अलावा भारी संख्या में नगर के सम्मानित जन मौजूद रहे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा : 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में काउंटर

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च: CM धामी

CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी

CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था – प्रमुख सचिव

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Suniye Sarkar 16-22th March 2026
Next Article कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
Editorial उत्तराखण्ड April 14, 2026
देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?