By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • एसएसपी डोबाल का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर से लेकर एसआई तक के तबादले
  • DM सविन बंसल सख्त, फीस वसूली पर लगेगी लगाम
  • गैस-ईंधन की कमी नहीं, मुख्य सचिव ने किया आश्वस्त
  • 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
  • 28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
उत्तराखण्डपर्यटन

हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल

Devbhumi Discover
Last updated: March 3, 2026 8:22 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
  • आयोजन के दौरान 9 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान  

टिहरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित किए जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान, जिले में 9 स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान भी संचालित किए जाएंगे। जिसके जरिए प्रतिभागी, हिमालय की खूबसरती का दीदार करने के साथ ही ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित होंगे।

झील के कारण टिहरी, हाल के समय में वाटर स्पोर्ट्स का बड़ा डेस्टिनेशन बन चुका है। लेकिन टिहरी में इसके अलावा भी पयर्टकों के लिए बहुत कुछ छुपा हुआ है। खासकर पहाड़ी ढलानों, जंगलों और बुग्याल से होकर गुजरने वाले ट्रैकिंग रूट्स। इसलिए जिला प्रशासन टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान पर्यटकों को नया अनुभव दिलाने के लिए 9 स्थानों पर ट्रैकिंग अभियान संचालित करने जा रहा है। उक्त सभी ट्रैकिंग अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, जिस कारण पर्यटक टिहरी के ग्रामीण जनजीवन से भी परिचित हो सकेंगे। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने कहा कि इन ट्रैकिंग अभियानों का उद्देश्य केवल साहसिक गतिविधि तक सीमित नहीं है। यह पहल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और टिहरी को एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पयर्टकों के साथ प्रशिक्षित गाइड भी साथ चलेंगे, पयर्टकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं।
रात में एस्ट्रो नाइट
फेस्टिवल के दौरान ‘एस्ट्रो नाइट’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें साफ आसमान के नीचे तारों का अवलोकन कराया जाएगा। दिन में ट्रैकिंग और रात में तारामंडल का अनुभव-यह संयोजन प्रतिभागियों को प्रकृति से गहरे जुड़ाव का अवसर देगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जा रहे Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों किया जाना प्रस्तावित है।

कार्यक्रम
07 मार्च

थंगधार कोटिया से अगान – 05 किमी
मंदार से पीडी पर्वत – 07 किमी
आगराखाल से कसमोली बर्ल्ड ट्रेल – 08 किमी
देवलसारी से नागटिब्बा – 08 किमी

08 मार्च
टिहरी झील से कोत्था पिकनिक स्पॉट – 04 किमी
गजा से घंटाकर्ण मंदिर – 04 किमी
गजा से डांडाचली – 10 किमी
थात से खैट पर्वत -07 किमी
हुलाना खाल से बरसाताल ट्रैक -04 किमी

You Might Also Like

एसएसपी डोबाल का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर से लेकर एसआई तक के तबादले

DM सविन बंसल सख्त, फीस वसूली पर लगेगी लगाम

गैस-ईंधन की कमी नहीं, मुख्य सचिव ने किया आश्वस्त

1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

TAGGED:Tehri Lake Festival will introduce youto the beautiful trekking routes of the Himalayas.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल
Next Article पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Revenue Court Case Management System’ से घर बैठे दर्ज होंगे भूमि विवाद
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 28, 2026
केंद्र की नई गाइडलाइंस से राज्य को विकास का बूस्ट
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 28, 2026
बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को मंजूरी, विकास को मिली रफ्तार
उत्तराखण्ड March 28, 2026
Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
शिक्षा March 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?