By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियांः मुख्यमंत्री
  • बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे-बडे़ गांव होंगे लाभान्वितः महाराज
  • 8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाएंगे बीएलओ
  • मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कांग्रेस ने सरकार पर लगाया जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप

Devbhumi Discover
Last updated: March 26, 2026 11:33 AM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए आवंटित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. हरक सिह रावत ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी जिस पर लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा स्थानीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में हुआ था।

उन्होंने कहा कि 7 वर्ष बीत जाने के बाद यूनिवर्सिटी के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई उल्टे यूनिवर्सिटी के नाम आवंटित भूमि का टिहरी बांध विस्थापितों के नाम पर खुर्द-बुर्द करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को ही गिरा दिया है क्योंकि त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के रूप में लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपनी ही सरकार के शासन के आदेशों का खुला उल्लंघन करते हुए दर्शा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी चरम पर है तथा वे किसी भी काम का श्रेय दूसरे नेता को नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार रानीपोखरी में कार्रवाई की जा रही है उससे आने वाले समय में मुख्यमंत्री की घोषणा और शिलान्यास से भी जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ जायेगा।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के राष्ट्रीय नेता चुनावों के समय जुमले बाजी करते हैं उसी प्रकार लोकसभा चुनाव के समय जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ंिसह रावत ने भी झूठा नाटक कर लॉ यूनिवर्सिटी बनाने का नाटक मात्र किया था और आज स्थानीय जनता को इसके लिए आन्दोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आन्दोलन में स्थानीय जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रधान संगठन के लोग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की जायज मांग को लेकर चलाये जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर जिस प्रकार उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया तथा आंदोलन में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता की गई वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस आम जनता के साथ खडी है तथा कांग्रेस की सरकार बनने पर उसी स्थान पर लॉ यूनिवर्सिटी का निर्माण सुनिश्चित किया जायेगा तथा जनता की यह लडाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी क्योंकि कांग्रेस को पता है कि शिक्षा का क्या महत्व है।

डॉ.हरक सिह रावत ने यह भी कहा कि धामी सरकार ने न केवल स्थानीय जनता के साथ धोखा किया है अपितु विस्थापित परिवारों के साथ भी धोखा किया है तथा उनकी स्थिति त्रिशंकु की तरह कर दी है जिसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद चौहान, गुल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियांः मुख्यमंत्री

बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे-बडे़ गांव होंगे लाभान्वितः महाराज

8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाएंगे बीएलओ

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

TAGGED:Congress accuses the governmentof land grabbing
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में मेडिकल छात्रा की आत्महत्या, HOD पर गंभीर आरोप
Next Article रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पैसों के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 6, 2026
वन्दे मातरम कैंप का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास एवं युवा सहभागिता के साथ समापन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 6, 2026
12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 6, 2026
ट्रिप्पल मर्डर से दहला दून, मृतकों में बुर्जुग दम्पत्ति व नौकरानी शामिल
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 6, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?