By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया
  • अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी
  • जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान: CM
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > Devbhumi News > अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी
Devbhumi Newsउत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी

Devbhumi Discover
Last updated: September 14, 2026 3:25 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर का छह माह का प्रशिक्षण उड़ीसा से पूर्ण करने के उपरांत वर्तमान में एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे 21 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान वे उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए।
इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में अग्निशमन विभाग की भूमिका केवल आग की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में यह महत्वपूर्ण प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, भवन दुर्घटना, आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन घटनाओं के दौरान प्रभावित लोगों तक तत्काल पहुंचना, खोज एवं बचाव कार्य करना तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना अग्निशमन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान वे आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों, आपदा प्रतिक्रिया एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय की कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सकें।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूएसडीएमए राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, क्षमता विकास, प्रशिक्षण, जन-जागरूकता तथा आपदा के दौरान प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र इस समन्वय व्यवस्था में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आपदा की सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित जनपद एवं विभागीय अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने, रिस्पांस एजेंसियों को सक्रिय करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, अग्निशमन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस.के. राणा आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान: CM

रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान: CM
Next Article राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 13, 2026
सीएम ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 13, 2026
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसरः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार शिक्षा September 13, 2026
अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?