By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया
  • अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी
  • जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान: CM
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया

Devbhumi Discover
Last updated: September 14, 2026 3:48 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट एवं लेखक डॉ. कृष्ण अवतार की पुस्तक ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने डॉ. कृष्ण अवतार को इस सार्थक एवं प्रेरणादायी सृजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि जीवन हमारी सोच, विचार और धारणाओं से बहुत प्रभावित होता है। हम किसी परिस्थिति को किस तरह देखते हैं, यही हमारे अनुभव को प्रभावित करता है। खुशी बाहर की परिस्थितियों से अधिक अपने भीतर को समझने में है। उन्होंने कहा कि पूरा ब्रह्मांड हमारे भीतर भी मौजूद है। जब हम आंखें बंद कर अपने भीतर झांकते हैं तो वह हमसे संवाद करता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमने उस संवाद को सुनना और समझना सीखा है।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक दुःख को केवल एक समस्या के रूप में नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और अपने भीतर की शक्ति को पहचानने के अवसर के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। डॉ. कृष्ण अवतार ने तीन दशकों से अधिक समय तक चिकित्सक के रूप में लोगों की पीड़ा को करीब से देखा और समझा है। अब लेखक के रूप में उन्होंने चिकित्सा-विज्ञान के अनुभव, आध्यात्मिक चिंतन और जीवन के अनुभवों को जोड़ते हुए दुःख से आनन्द की ओर जाने की राह तलाशने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि जीवन में शक, गलतफहमी और संदेह ऐसी चीजें हैं, जिनकी कोई दवा किसी डॉक्टर के पास नहीं है। इनका समाधान हमें स्वयं खोजना पड़ता है। इसके लिए जीवन में स्पष्टता और आत्मबोध जरूरी है। सबसे बड़ा संघर्ष स्वयं को समझने का है। हमें यह जानना होगा कि हमारी अपनी वैल्यू और सेल्फ-वर्थ क्या है।
राज्यपाल ने डॉ. कृष्ण अवतार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने जीवन बचाने का कार्य किया है और अब लेखक के रूप में जीवन को समझने तथा उसे नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक केवल पुस्तकालयों तक सीमित न रहे, बल्कि बीमारी, असफलता, अकेलेपन और गहरे दुःख से गुजर रहे लोगों तक पहुंचे तथा उन्हें आशा और आत्मविश्वास प्रदान करे।
कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम, टपकेश्वर महादेव मन्दिर देहरादून के महंत कृष्णा गिरी महाराज, संपादक मनोज कुमार झा, श्रीकांत शर्मा एवं कमल कान्त गर्ग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी

जिन जनपदों में जिस प्रकृति की शिकायतें अधिक, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा कर कराएं शीघ्र समाधान: CM

रक्तदान जागरूकता रैली निकालकर किया जनजागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम की दी गई जानकारी
Next Article स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 13, 2026
सीएम ने हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 13, 2026
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसरः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार शिक्षा September 13, 2026
अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?