By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
  • स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान

Devbhumi Discover
Last updated: September 15, 2026 7:11 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता, जनभागीदारी और सफाई मित्रों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को निदेशक शहरी विकास विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में राज्य के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल संचालन और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और अधिक भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प, ‘स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता’, ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ तथा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ जैसी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में जनभागीदारी के साथ-साथ कचरे के बेहतर प्रबंधन और वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
निदेशक शहरी विकास ने आमजन से 17 सितंबर को अपने घरों से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और शाम को घर में एक दीप जलाएं। यह दीप स्वच्छ घर, स्वस्थ परिवार और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होगा।
विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान
बैठक में निर्देश दिए गए कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनसहभागिता से पार्कों, महापुरुषों की प्रतिमाओं, विरासत स्थलों, स्मारकों एवं प्राकृतिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। वहीं 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत राष्ट्रव्यापी महा श्रमदान में जनप्रतिनिधियों, प्रमुख व्यक्तियों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगरीय निकायों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया जाएगा।
सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर
अभियान के दौरान सफाई कर्मियों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
निदेशक ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान में नवाचार और जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए व्यवहार में स्थायी बदलाव लाने का प्रयास किया जाए। निकायों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों और नवाचारों की जानकारी आमजन तक भी पहुंचाई जाए, ताकि अभियान की समाप्ति के बाद भी स्वच्छता की यह मुहिम निरंतर जारी रहे। बैठक में अपर निदेशक प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक राजीव पांडे, अधिशासी अभियंता रचना पायल सहित नगर निगमों के नगर आयुक्त तथा नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
Next Article पुलिस महानिदेशक ने अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर को करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार October 31, 2026
सूचना विभाग में 30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 31, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा स्थगित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 30, 2026
पीएम ने उत्तराखण्ड के 8 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर की किसान सम्मान निधि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 30, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?