By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरित की
  • STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
  • राज्यपाल ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

Devbhumi Discover
Last updated: September 19, 2026 6:29 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह रैंकुनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री रैंकुनी ने मुख्यमंत्री को अपने निर्वाचन की जानकारी दी तथा उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविंद्र सिंह रैंकुनी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने पर  बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में सहकारी संस्थाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इनके माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, काश्तकारों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और छोटे उद्यमियों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत सहकारी संस्थाएं मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की आधारशिला बन सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंक नैनीताल की जिम्मेदारी केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, ग्रामीणों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों की आर्थिक प्रगति में सहभागी बनने की भी है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से अपेक्षा की कि बैंक को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा तथा बैंक की सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को नई गति देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि सहकारिता केवल संस्थागत व्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि यह गांव-गांव में रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है। रविंद्र सिंह रैंकुनी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिला सहकारी बैंक नैनीताल को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

You Might Also Like

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरित की

STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा

राज्यपाल ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 19, 2026
गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 18, 2026
सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 18, 2026
संस्कृत ज्ञान-परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाएं: राज्यपाल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 18, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?