By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्रः डाॅ. धन सिंह रावत
  • राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही
  • 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
  • स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः मुख्यमंत्री
  • दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौताः डीएम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

Devbhumi Discover
Last updated: September 24, 2026 3:53 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स और तुलाज यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों के साथ संवाद, टॉक शो और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

फिल्म फेस्टिवल की इस वर्ष की सबसे बड़ी खासियत देश और टेलीविजन जगत के कई चर्चित कलाकारों की मौजूदगी होगी। फेस्टिवल में मुकेश ऋषि, दीपक पराशर, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, अर्जुन और राजन मोदी सहित कई सिने कलाकार देहरादून पहुंचेंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा प्रेमियों और युवाओं को अपने पसंदीदा कलाकारों से रूबरू होने और उनके साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा।

फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के कलाकार फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कई जाने-माने कलाकारों की सहभागिता से फेस्टिवल को और व्यापक स्वरूप मिलेगा। कलाकार दर्शकों और युवाओं के साथ संवाद करेंगे तथा अपने फिल्मी सफर, अभिनय और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को फेस्टिवल का पहला शो विशेष रूप से नेत्रहीन छात्रों के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर नेत्रहीन छात्रों के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। सक्षम डिसेबिलिटी के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रहीन छात्रों को भी सिनेमा के इस उत्सव से जोड़ना और उन्हें एक विशेष सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है।

3 अक्टूबर को तुलाज यूनिवर्सिटी में फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाले सिने कलाकार विद्यार्थियों से रूबरू होंगे और फिल्म निर्माण, अभिनय तथा सिनेमा जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। यह कार्यक्रम फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा।

वहीं 2, 3 और 4 अक्टूबर को सिल्वर सिटी में टॉक शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़े कलाकार एवं विशेषज्ञ दर्शकों से संवाद करेंगे। इन टॉक शोज के माध्यम से दर्शकों और युवाओं को फिल्म उद्योग के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझने तथा कलाकारों के अनुभव सुनने का अवसर मिलेगा।

फिल्म फेस्टिवल के दौरान उत्तराखंड टैलेंट हंट भी विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें उत्तराखंड के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। डांसिंग, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। टैलेंट हंट के माध्यम से आयोजकों का उद्देश्य प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना और उन्हें फिल्म एवं मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें आगे आने वाली परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलने की संभावना है।

आयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि सिनेमा, कलाकारों, युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साझा मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चर्चित सिने कलाकारों की मौजूदगी, विशेष स्क्रीनिंग, टॉक शो और उत्तराखंड टैलेंट हंट के माध्यम से फेस्टिवल को और अधिक व्यापक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से देहरादून को देश के प्रमुख फिल्म एवं सांस्कृतिक आयोजनों के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने तथा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।

You Might Also Like

मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्रः डाॅ. धन सिंह रावत

राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः मुख्यमंत्री

दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौताः डीएम

कवयित्री एवं लेखिका नैना कंसवाल ने राज्यपाल से की भेंट

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः मुख्यमंत्री
Next Article राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राम माधव भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राजनीति राज्य समाचार September 23, 2026
बद्रीनाथ धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून बद्रीनाथ राज्य समाचार September 23, 2026
जिला प्रशासन के प्रयासों से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 23, 2026
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 23, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?