By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
  • नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चमनलाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > चमनलाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

चमनलाल कॉलेज के छह विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

Devbhumi Discover
Last updated: September 29, 2026 7:15 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार। चमन लाल महाविद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज की दो छात्राओं ने कनाडा और इटली में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विगत पांच वर्षों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं निरंतर यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट तथा गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यूजीसी द्वारा घोषित नेट परीक्षा परिणाम में राजनीतिक विज्ञान विभाग के कामेश्वर धीमान ने असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। पुस्तकालय विज्ञान विभाग की तमन्ना और आकाश कुमार ने भी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कॉमर्स विभाग की रश्मि और हिना जहीर ने असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। भूगोल विभाग के विपुल कुमार ने भी असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि विगत पांच वर्षों में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के 60 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट तथा गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद से ही उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है और काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की बीकॉम की छात्रा प्रीतपाल कौर ने उच्च अध्ययन के लिए कनाडा में तथा इसी विभाग की छात्रा देवांशिका शर्मा ने इटली में पीएचडी उपाधि कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सफलताओं से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने नेट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को तैयार करने में योगदान देने वाले संबंधित विभागों के शिक्षकों की भी सराहना की।प्रबंध समिति अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले समारोह में इन सभी सफल छात्र-छात्राओं तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा

मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक दिवसीय रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
Next Article कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर राज्यपाल का जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

स्वदेशी महोत्सव में दिख रहीं उत्तराखंड की लोक परंपराओं सहित सांस्कृतिक विरासत की झलक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक
उत्तराखण्ड केदारनाथ देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग November 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?