By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
  • हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
  • 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन
  • राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

Devbhumi Discover
Last updated: October 3, 2026 3:01 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल आगामी 12 एवं 13 अक्टूबर को देहरादून का भ्रमण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेगा। भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने शनिवार को निर्वाचन से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में उपलब्ध सभी विभागों के कार्मिकों का अद्यतन डेटाबेस शीघ्र तैयार किया जाए। निर्वाचन के लिए वेयरहाउस में उपलब्ध ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की स्थिति का आकलन करते हुए अतिरिक्त मशीनों की आवश्यकता का विवरण भी तैयार किया जाए। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील सहित सभी मतदान केंद्रों की मैपिंग का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विधानसभा निर्वाचन से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक समितियों का गठन शीघ्र करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को उपलब्ध सुरक्षा बलों का विवरण तैयार करने के साथ ही निर्वाचन के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की आवश्यकता का आकलन कर मांग प्रस्तुत करने को कहा।
मतदान में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रमों पर अभी से विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्मिकों के प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं वापसी, ईवीएम वेयरहाउस तथा मतगणना स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, सभी नोडल अधिकारी सहित वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन

राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के निर्देश

केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री जुएल ओराम ने बाजपुर में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन
Next Article हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 2, 2026
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 2, 2026
यूएसडीएमए में श्रद्धाभाव से मनाई गई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 2, 2026
गांधी जी व शास्त्री जी को जयंति पर किया नमन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 2, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?