By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राज्यपाल ने ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया
  • पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंडः डॉ. रावत
  • मुख्यमंत्री धामी ने देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मैराथन बैठक
  • विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं  के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए ₹ 218 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत  
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत  

Devbhumi Discover
Last updated: October 13, 2026 2:46 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिये राज्य सरकार ने 2.50 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। जनपदवार आवंटित बजट खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाडियों के भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं पर खर्च किया जायेगा। साथ ही गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों के व्यय बिलों के भुगतान का भी बजट में प्रावधान किया गया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिये राज्य सरकार ने 2.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। आवंटित बजट में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों का भोजन, यात्रा तथा खेल सुविधाओं के लिये जनपदवार रूपये 1,35,60,000 (एक करोड़ 35 लाख 60 हजार) की धनराशि की जारी की है। जबकि वित्तीय वर्ष 20225-26 में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों पर हुये व्यय के लिये रूपये 1,11,00,000 (एक करोड़ ग्यारह लाख) की भी व्यवस्था की गई है, ताकि विगत वर्ष के व्यय बिलों का भुगतान किया जा सके। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं हेतु स्वीकृत बजट के तहत अल्मोड़ा जनपद को 10,42,500, बागेश्वर को 779400, चमोली 10,65,600, चम्पावत 9,28,800, देहरादून 16,88,000, हरिद्वार 7,08,200, नैनीताल 13,26,000, पौड़ी 12,74,300, पिथौरागढ़ 8,32,100, रूद्रप्रयाग 5,20,600, टिहरी 7,63,500, ऊधम सिंह नगर 19,33,000 तथा उत्तरकाशी जनपद के लिये 6,98,000 की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये 30 लाख 60 हजार की धनराशि की व्यवस्था की गई है। साथ ही भोजन मद में  55 लाख तथा प्रतिभागियों के यात्रा व्यय के लिये 50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि अवशेष राशि खेल प्रतियोगिताओं के वार्षिक कैलेण्डर जारी होने बाद आवंटित की जायेगी।
विभागीय अधिकारियों बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं हेतु बजट आवंटित किये जाने से खिलाडियों को पर्याप्त खेल सुविधाएं मुहैया की जा सकेगी, जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेंग साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का कहना है कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें। सरकार ने राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए रूपये 2.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन व खिलाडियों की सुविधाओं में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी।

You Might Also Like

राज्यपाल ने ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया

पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंडः डॉ. रावत

मुख्यमंत्री धामी ने देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मैराथन बैठक

विधानसभा का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से गैरसैंण में होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं  के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए ₹ 218 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Book of Ra-Spiel zum Geldverdienen: Jetzt im Online-Casino spielen
Next Article विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग ने ली दो दिवसीय उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 13, 2026
Book of Ra-Spiel zum Geldverdienen: Jetzt im Online-Casino spielen
Devbhumi News October 12, 2026
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान से की मुलाकात
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 12, 2026
सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?