By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून में 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाजार
  • पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने की राज्यपाल से मुलाकात
  • प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
  • जनगणना के दूसरे चरण को गंभीरता से लें, समयबद्ध और सटीक आंकड़े जुटाना राष्ट्रीय जिम्मेदारीः एडीएम केके मिश्रा
  • ’’राज्यपाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से किया आत्मीय संवाद, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिकों को किया सम्मानित’’
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ’’राज्यपाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से किया आत्मीय संवाद, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिकों को किया सम्मानित’’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > ’’राज्यपाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से किया आत्मीय संवाद, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिकों को किया सम्मानित’’
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

’’राज्यपाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से किया आत्मीय संवाद, उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिकों को किया सम्मानित’’

Devbhumi Discover
Last updated: October 14, 2026 3:53 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: लोक भवन में लोक भवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कार्मिकों और उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी कार्मिकों और उनके परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया तथा लोक भवन में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे वहां कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लोक भवन में कार्यरत सभी कार्मिकों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्थान की गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से ही व्यक्ति अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभा पाता है। इस दृष्टि से परिवार के सदस्यों का योगदान भी सराहनीय है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कार्य के प्रति ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कार्मिक इसी लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन ने कहा कि राज्यपाल की प्रेरणा से आयोजित परिवार मिलन समारोह एक सराहनीय पहल रही है। इसके माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने प्रमुख के साथ सीधे संवाद करने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कार्मिकों को अपने दायित्वों के प्रति नई प्रेरणा मिली है।
इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, पूर्व अपर सचिव राज्यपाल एवं वर्तमान जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया, अपर सचिव रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित लोक भवन के अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाजार

पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने की राज्यपाल से मुलाकात

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

जनगणना के दूसरे चरण को गंभीरता से लें, समयबद्ध और सटीक आंकड़े जुटाना राष्ट्रीय जिम्मेदारीः एडीएम केके मिश्रा

नरेंद्रनगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, 1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नरेंद्रनगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, 1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
Next Article जनगणना के दूसरे चरण को गंभीरता से लें, समयबद्ध और सटीक आंकड़े जुटाना राष्ट्रीय जिम्मेदारीः एडीएम केके मिश्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मानः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 14, 2026
राज्यपाल ने ‘सेवा, समर्पण और नवाचार के पांच वर्ष’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 13, 2026
पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा ताराकुंडः डॉ. रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार October 13, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मैराथन बैठक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?