By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  •  मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
  • रुद्रनाथ की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर
  • मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल
  • उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक
  • पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम  
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading:  मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड >  मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

 मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन

Devbhumi Discover
Last updated: October 20, 2026 5:35 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हिंदू नेशनल कॉलेज, देहरादून में आयोजित रावण दहन एवं दशहरा मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया और प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का संदेश देता है। रावण दहन हमें अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ और नकारात्मक प्रवृत्तियों को त्यागकर सदाचार अपनाने की प्रेरणा देता है। यह पर्व याद दिलाता है कि अधर्म और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य की ही होती है।

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके आदर्श मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। उनका जीवन हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा मेले जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और पौराणिक प्रसंगों से जोड़ते हैं। ऐसे कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाने और सामाजिक मेल-जोल को प्रोत्साहित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाकर ही पर्वों के संदेश को सार्थक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

रुद्रनाथ की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर

मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

उत्तराखण्ड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक

पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम  

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रनाथ की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 19, 2026
विधानसभा चुनाव को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 19, 2026
एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 19, 2026
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?