By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित
  • राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा परिसर में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि

Devbhumi Discover
Last updated: November 9, 2026 5:21 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा परिसर में राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके अद्वितीय त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, जनआंदोलन और असंख्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए हमारे वीर आंदोलनकारियों ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया और अपने प्राणों तक की आहुति दी। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम एक पृथक राज्य के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि यहां के लोगों की भावनाओं, आकांक्षाओं और वर्षों के संघर्ष का प्रतीक है। राज्य आंदोलनकारियों ने जिस विकसित, खुशहाल और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक संपदा और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए उत्तराखण्ड को एक सशक्त, समृद्ध, विकसित एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाना ही अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने समस्त प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

You Might Also Like

ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाई दीपावली

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
Next Article राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारी हुए सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं
उत्तराखण्ड राज्य समाचार November 8, 2026
नहीं रहे यूकेडी नेता और पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 7, 2026
जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 7, 2026
दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 7, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?