By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 353.93 लाख की धनराशि
  • पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की भेंट
  • शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
  • काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषयः सीएम

Devbhumi Discover
Last updated: November 12, 2026 3:47 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत उत्तराखण्ड के काशीपुर को प्रदेश में तथा रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन एवं शहरी स्थानीय निकायों में किए गए उल्लेखनीय सुधारों के लिए प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर को प्राप्त यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहरों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। शहरी क्षेत्रों में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन, कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता के आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत करते हुए निकायों को स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर और रुद्रपुर की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों को आपसी समन्वय, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली के माध्यम से स्वच्छता के मानकों में निरंतर सुधार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के शहर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श उदाहरण बनेंगे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता पहल को मजबूत करने, स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर सचिव नितेश झा भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 353.93 लाख की धनराशि

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की भेंट

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक
Next Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री  धामी ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
उत्तराखंड में 24 SDM के तबादले, IAS-IPS की सूची भी जल्द होगी जारी
उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 11, 2026
उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी, कई CDO और ADM बदले
Devbhumi News November 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?