By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
  • नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

Devbhumi Discover
Last updated: November 15, 2026 5:32 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार देर शाम पूर्वांचल सेवा समिति खटीमा द्वारा आयोजित छठ महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य नारायण की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 14 संजय रेलवे पार्क के पास छठ घाट सौंदरीयकरण कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए छठी मईया और भगवान सूर्य नारायण से सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल सेवा समिति और सभी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था,अनुशासन,तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनूठा संगम है। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा यह संदेश देती है कि सम्मान केवल शिखर पर खड़े व्यक्ति का नहीं,बल्कि कठिन संघर्षों से गुजरने वाले हर व्यक्ति का होना चाहिए। यह महान पर्व उत्तराखंड और पूर्वांचल की संस्कृतियों को आपस में जोड़ते हुए विविधता में एकता की सुंदर मिसाल पेश करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है, जिसके तहत खटीमा में आस्था के सम्मान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि खटीमा में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ड्रेनेज प्लान स्वीकृत किया गया है, जिसका भूमिपूजन जल्द किया जाएगा। तथा खटीमा चौराहे से मेला घाट रोड तक हॉटमिक्स कार्य, मुख्य चौराहे से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण,मजोला रोड व नानकसागर से 17 मील (34 करोड़ रुपये) तक की सड़कों के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। देश के सीमावर्ती गांवों को ‘प्रथम गांव’ की संज्ञा देते हुए मेलघाट,सिसैया, नगला तराई जैसे गांवों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तथा भारामल बाबा मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की नई शानदार इमारत तैयार हो चुकी है, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की घोषणा की गई है और आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बाईपास व अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जैसे कार्य हुए हैं। चकरपुर में वन चेतना मैदान और वनखंडी महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जो भविष्य में एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं चिकित्सक को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,समिति के अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह, महेंद्र प्रताप,प्रकाश चंद तिवारी, रणजीत सिंह नामधारी,अंकित पांडेय,कमला सिंह, एसके पटेल,अजय प्रताप सिंह, नरेश यादव,अशोक सिंह, रंजना सिंह,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा

मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार

स्वदेशी महोत्सव में दिख रहीं उत्तराखंड की लोक परंपराओं सहित सांस्कृतिक विरासत की झलक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
Next Article नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक
उत्तराखण्ड केदारनाथ देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग November 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 14, 2026
उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?