By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
  • नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा

Devbhumi Discover
Last updated: November 15, 2026 6:39 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

हरिद्वार। हरिद्वार से बहती मां गंगा का गहरा नीला और स्वच्छ जल इन दिनों देश- विदेश में सकारात्मक चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि पहले मां गंगा में प्रदूषण की खबरें प्रसारित होती थी। इस स्थिति में बदलाव का श्रेय धामी सरकार के दीर्घकालिक और तात्कालिक प्रयासों को जाता है। जिसके तहत नमामि गंगे परियोजना के तहत जहां एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग के जरिए गंगा को स्वच्छ बनाने का आधारभूत ढांचा विकसित किया गया, वहीं गंगा बंदी के दौरान व्यापक स्वच्छता अभियान से इस मिशन को फाइनल टच दिया गया। नतीजा अब निर्मल गंगा का सपना सच होने के करीब पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए गंगा और इसकी सहायक नदियों के तट वाले शहरों में एसटीपी प्लांट के कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया गया, साथ ही छोटी- छोटी बस्तियों से होकर गंगा में गिरने वाले नालों को भी टैप किया गया। इस तरह गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए आधारभूत ढांचा अब काफी मजबूत हो गया है।
इसके साथ ही इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिदघ्वार में प्रशासन ने व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया। इस अभियान में विभिन्न विभागों, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने भाग लेकर 100 टन से अधिक कचरा एकत्रित किया। इस स्वच्छता अभियान में ना सिर्फ घाटों और नदी तटों पर सफाई की गई, बल्कि नदी तट में वर्षों से जमा प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री अवशेष और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों को एकत्रित किया गया। इस तरह दीपावली की रात जब मां गंगा का जल पूरे वेग के साथ हर की पैड़ी के पवित्र क्षेत्र पर लौटा तो पूरे तीर्थक्षेत्र में मां गंगा के दिव्य स्वरूप के दर्शन होने लगे। अब प्रशासन मां गंगा को आगे भी इसी तरह स्वच्छ बनाने के लिए तीर्थयात्रियों के बीच लगातार काम कर रहा है। इस काम में सभी का सहयोग लिया जा रहा है।
सभी 22 नाले टैप किए गए
गंगा को स्वच्छ बनाने की दिशा में उत्तराखंड पेयजल निगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए निगम गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर, इनकी निकासी को एसटीपी प्लांट से जोड़ चुका है। साथ ही हरिद्वार में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट दिनरात काम कर रहे हैं। इसी दिशा में शिवालिक नगर में एक एसटीपी के अलावा विभिन्न जगहों पर 8 सीवरेज पम्पिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। इनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है। गंगा बंदी के दौरान जनसहभागिता से चलाया गया सफाई अभियान भी सराहनीय है। हमारा संकल्प है कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद, विकसित उत्तराखण्ड के रोडमैप पर रखे विचार

स्वदेशी महोत्सव में दिख रहीं उत्तराखंड की लोक परंपराओं सहित सांस्कृतिक विरासत की झलक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
Next Article मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक
उत्तराखण्ड केदारनाथ देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग November 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 14, 2026
उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?