By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
  • एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव

Devbhumi Discover
Last updated: November 18, 2026 3:04 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण तथा निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने देहरादून-ऋषिकेश बाईपास परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण की कार्यवाही एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग 825 किलोमीटर लंबे चारधाम यात्रा मार्ग का विभिन्न पैकेजों के अंतर्गत कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने परियोजना में कार्यों की गति एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया दिया और निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
मुख्य सचिव ने चारधाम परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के कुछ प्रकरण अभी भी लंबित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ऐसे प्रकरणों को अगले 15 दिनों में अनिवार्य रूप से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के साथ ही सम्बन्धित भूमि स्वामियों को मुआवजे की धनराशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हों। उन्होंने उत्तरकाशी में सम्बन्धित भूमि का कब्जा भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम आपसी समन्वय से मौके पर जाकर लंबित प्रकरणों का समाधान करे तथा तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 4 किलोमीटर भूभाग से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने को कहा।
मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के नरकोटा क्षेत्र में डायवर्जन से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नरकोटा ब्रिज के लिए फैब्रिकेशन की जांच एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। साथ ही, शेष सिविल कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष की गई प्रगति एवं कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा कर बाधाओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार, सीपीएम आरवीएनएल हिमांशु बडोनी, आरओ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पंकज सिंह एवं बीआरओ के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए

एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः सीएम

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः सीएम
Next Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड चमोली देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
प्रमुख सचिव वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?