By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
  • एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

Devbhumi Discover
Last updated: November 18, 2026 4:02 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने पुराना शिमला बाईपास क्षेत्र में बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल को सील कर दिया।

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनो गुप्ता एवं हिरशाद, भू-स्वामी, पुराना शिमला बाईपास, श्रीराम कॉलेज, शेरपुर, सेलाकुई, देहरादून के निकट लगभग 8 से 10 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत प्लॉटिंग की जा रही थी। मौके पर बिना प्राधिकरण से स्वीकृत तलपट मानचित्र के भूमि पर प्लॉटिंग विकसित करने के उद्देश्य से सड़क का चिन्हीकरण किए जाने का मामला सामने आया। यह गतिविधि नियोजन नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के विपरीत पाई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम) के प्रावधानों के अंतर्गत संबंधित पक्ष के विरुद्ध प्राधिकरण में वाद दायर किया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग कर भूमि बेचने वाले लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और जरूरी अनुमतियों के किसी भी प्रकार का विकास कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनियोजित विकास को रोकना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। बिना स्वीकृति की जा रही प्लॉटिंग न केवल मास्टर प्लान और नियोजन व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि इससे भविष्य में सड़क, जल निकासी, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। ऐसी अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने वाले आम नागरिकों को भी भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि या भूखंड की खरीदारी करने से पहले संबंधित क्षेत्र का भू-उपयोग, स्वीकृत लेआउट और एमडीडीए से प्राप्त जरूरी अनुमतियों की जांच अवश्य कर लें। केवल आकर्षक दाम या भविष्य में बेहतर सुविधाओं के दावों के आधार पर जमीन खरीदने का निर्णय न लें।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लॉटिंग, अनाधिकृत निर्माण और बिना स्वीकृति किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघनग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने कहा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। पुराना शिमला बाईपास क्षेत्र में लगभग 8 से 10 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के की जा रही प्लॉटिंग के मामले में प्राधिकरण ने नियमानुसार वाद दायर कर सीलिंग की कार्रवाई की है। हमारा उद्देश्य देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना है। आम जनता से अपील है कि जमीन या भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य करें। अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव

दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः सीएम

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच
Next Article वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड चमोली देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
प्रमुख सचिव वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?