By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
  • ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
  • वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
  • एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन

Devbhumi Discover
Last updated: November 18, 2026 7:37 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन एवं माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पांचवें संस्करण ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का समापन आगामी 26 नवंबर को देहरादून स्थित लक्षमणपुरी मसूरी में होगा। समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन एवं समापन कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 18 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का समापन 26 नवंबर को सुबखोली से होते हुए मसूरी बाईपास तिराहे स्थित लक्ष्मणपुरी में होगा।
जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को सुबखोली एवं फिनिशिंग प्वाइंट पर चिकित्सकीय टीम तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को रैली मार्ग पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा।
शिक्षा विभाग को रैली के समापन अवसर पर मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिता के फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को स्वयंसेवकों तथा पीआरडी जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। खेल विभाग को आवश्यकतानुसार खेल प्रशिक्षकों की तैनाती तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फिनिशिंग प्वाइंट एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को सुबखोली से फिनिशिंग प्वाइंट एवं मसूरी तक यातायात व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया।
नगर पालिका परिषद मसूरी को रैली मार्ग पर साफ-सफाई, सफाई कर्मियों की तैनाती, डस्टबिन की व्यवस्था, मार्ग संकेतक बोर्ड एवं मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फिनिशिंग प्वाइंट पर सामुदायिक साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, सीएमओ नरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चैहान, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरंग, टीआई पुलिस नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन

वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए

एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जांच

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की 17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
Next Article असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारणः मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 18, 2026
दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 17, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?