By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

Devbhumi Discover
Last updated: November 19, 2026 7:07 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विजय कॉलोनी, पुरुकुल, मोटीधार-मरसाना, बर्लोगंज-चमासारी, किमाड़ी मोटर मार्ग, क्यारा-धनोल्टी, बिष्ट गांव, घट्टीखोला, सालावाला एवं मंदाकिनी पुल सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आंतरिक मार्गों, सड़कों की मरम्मत, सीसी मार्गों, सेतु निर्माण तथा बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मार्गों एवं अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन स्वीकृति, री-टेंडरिंग एवं शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को भी निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगाने, सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण से संबंधित कार्यों को सुनियोजित ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, पार्षद भूपेंद्र कठेत, सुरेंद्र राणा, धीरज ठाकुर, किरन, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं
Next Article दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 19, 2026
असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार November 18, 2026
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 18, 2026
वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 18, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?