By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
  • मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
उत्तराखण्डखेलदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Devbhumi Discover
Last updated: November 19, 2026 7:10 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विकास धूलिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और शानदार खेल प्रदर्शन के नाम रहे। पहले सेमीफाइनल में दून किंग राइडर ने दून सुपर किंग्स को 110 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में दून स्ट्राइकर्स ने दून थंडर्स को अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब शनिवार को दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल में दून किंग राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की ओर से साकेत पंत ने 38 गेंदों में 10 चैकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। अनिल डोगरा ने 26 गेंदों में 41 और कप्तान सुनील कुमार ने 19 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। दून सुपर किंग्स की ओर से मनीष डंगवाल ने दो विकेट, जबकि अभय कैंतुरा और सुरेंद्र दसिला ने एक-एक विकेट हासिल किया। 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग्स की टीम राइडर की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभय कैंतुरा ने सर्वाधिक 22, मनीष डंगवाल ने 16 और अजय भट्ट ने 13 रन बनाए। दून किंग राइडर की ओर से साकेत पंत ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 11 रन देकर पांच विकेट झटके। अनिल डोगरा और कप्तान सुनील कुमार ने भी एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए साकेत पंत जीत के प्रमुख नायक रहे।
दूसरा सेमीफाइनल दून स्ट्राइकर्स और दून थंडर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून थंडर्स ने चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक पुरोहित ने 56 गेंदों में 66 रन और विजय जोशी ने 43 गेंदों में 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। कप्तान ठाकुर नेगी ने महज 15 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। स्ट्राइकर्स की ओर से शक्ति बर्तवाल और अजय राणा ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्ट्राइकर्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सोबन गुसाईं ने 54 गेंदों में नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित शर्मा ने 45 गेंदों में 54 रन बनाए। सुमन ने भी 17 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। थंडर्स की ओर से मनमोहन पंवार और ठाकुर नेगी ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही स्ट्राइकर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, खेल संयोजक सोबन गुसाईं, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र डंगवाल (पार्थ), दर्शन सिंह रावत, वीरेंद्र नेगी, वीके डोभाल, योगेश शैली, असद खान सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

You Might Also Like

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई दी

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 19, 2026
असम राइफल्स ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पौड़ी-गढ़वाल राज्य समाचार November 18, 2026
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 18, 2026
वन विभाग की राजस्व अर्जन से जुड़ी परियोजनाओं को आत्मनिर्भर एवं दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाया जाए
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 18, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?