By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
  • विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार
  • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
  • मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज को झंडी दिखाकर किया रवाना
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्य सचिव ‘हिमालयन भोजनालय’ का किया उद्घाटन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद

Devbhumi Discover
Last updated: November 20, 2026 3:51 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रीप परियोजना के अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासखंड चिन्यालीसौड़ के नगुण बैरियर के पास स्थापित वे-साइड ईटरी का उद्घाटन किया। इस वे-साइड ईटरी का संचालन सीता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ‘हिमालयन भोजनालय’ के नाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके व्यवसाय एवं आमदनी के संबंध में जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन पुलिस बैरियर के पास रुकते हैं, जिससे भोजनालय में यात्रियों का आना-जाना बना रहता है। इसके साथ ही समीप में पार्क होने के कारण शाम को टहलने आने वाले स्थानीय लोग भी यहां भोजन एवं स्नैक्स का आनंद लेते हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि रीप परियोजना के सहयोग से उन्हें इस उद्यम की स्थापना में सहायता मिली। परियोजना द्वारा सहयोग के साथ बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनी है। अब उन्हें बड़े आयोजनों एवं अन्य अवसरों के लिए भी भोजन के ऑर्डर प्राप्त होते हैं, जिन्हें वे मांग के अनुसार पूरा कर रही हैं। महिलाओं ने इस अवसर पर सरकार और रीप परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें रोजगार के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। परियोजना प्रबंधक रीप ने बताया कि रीप परियोजना के अंतर्गत प्रदेशभर में इस प्रकार की वे-साइड ईटरी विकसित की जा रही हैं। इन सभी केंद्रों को एकरूप पहचान देने के उद्देश्य से ‘हिमालयन भोजनालय’ नाम से संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय एवं पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उनकी आजीविका को मजबूत बनाना है। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में  इस तरह के रोजगार मॉडल्स को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानों की उपलब्धता भी कराई जा रही है।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें अपनी आजीविका बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी राहुल आनंद, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीएम रीप कपिल उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी और समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

You Might Also Like

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया

विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज को झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
उत्तराखण्ड खेल देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 19, 2026
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून November 19, 2026
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?