By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर
  • जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
  • समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश
  • श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धारः डॉ धन सिंह रावत
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी

Devbhumi Discover
Last updated: November 23, 2026 3:41 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। आगामी जनगणना को लेकर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने और स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थानो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश तथा राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ऋषिकेश में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और इसके महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों के दौरान जनगणना के मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल तथा फील्ड ट्रेनर द्वारिका प्रसाद पुरोहित एवं डॉ. मनोज शुक्ला ने प्रतिभागियों को स्वगणना की प्रक्रिया, पंजीकरण एवं ऑनलाइन माध्यम से स्वयं विवरण दर्ज करने की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि नागरिक स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। उन्होंने स्वगणना से संबंधित तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली में प्रधानाचार्य प्रदीप बहुगुणा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से स्वगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। यहां आयोजित कार्यशाला में लगभग 150 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
वहीं, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज थानो में प्रधानाचार्य दीपक नेगी ने विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने की अपील की। यहां 300 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा 20 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की सामूहिक प्रतिज्ञा भी ली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्या अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता शिविर में 800 से अधिक पंजीकृत छात्राओं एवं 40 से अधिक शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। फील्ड ट्रेनर द्वारिका प्रसाद पुरोहित ने स्वगणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाया। साथ ही प्रतिभागियों से अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे स्वयं इस प्रक्रिया को समझकर अपने परिवार के सदस्यों को सहयोग प्रदान कर सकें।
इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल ऋषिकेश में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जनगणना और डिजिटल स्वगणना की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। फील्ड ट्रेनर डॉ. मनोज शुक्ला ने स्वगणना पोर्टल के उपयोग, ऑनलाइन विवरण दर्ज करने तथा सटीक आंकड़ों के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. के.एन. बिजल्वाण ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों को इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
जनगणना एवं स्वगणना अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने भी मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल तथा फील्ड ट्रेनर द्वारिका प्रसाद पुरोहित एवं डॉ. मनोज शुक्ला के सहयोग से अपनी स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के नागरिकों एवं स्वयंसेवकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से प्रश्न संख्या-14 के अंतर्गत अपनी वास्तविक मातृभाषा का सही उल्लेख करने पर जोर देते हुए गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी सहित अन्य स्थानीय भाषाओं को दर्ज करने का आह्वान किया। साथ ही हिंदी एवं मातृभाषा के अतिरिक्त संस्कृत भाषा का सामान्य ज्ञान रखने वाले नागरिकों से इसे अन्य ज्ञात भाषा के रूप में दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं और संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनगणना में सही जानकारी दर्ज करना महत्वपूर्ण है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं विद्यालयी कार्मिकों को स्वगणना की प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें जन-जागरूकता का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी अपने परिवारों और आसपास के लोगों को जागरूक कर जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में प्रभावी योगदान देंगे।

You Might Also Like

सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर

समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश

श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धारः डॉ धन सिंह रावत

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया

मुख्यमंत्री ने गंगा में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज, जलीय जैव विविधता बचाने पर जोर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश
Next Article सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों में निहितः राज्यपाल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
स्वरोजगार के विकास में जलागम दे रहा सहयोगः जलागम मंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून November 22, 2026
मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
तीन करोड़ रुपये तक की सहायता और आसान अनुमति से फिल्म निर्माताओं को लुभा रहा उत्तराखंड
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?