By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश
  • गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
  • मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी
  • उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी प्रस्तावों को दी मंजूरी

Devbhumi Discover
Last updated: November 25, 2026 3:59 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 तथा तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः 500, 400 एवं 300 से बढ़ाकर 700, 500 एवं 400 की गई है। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि 800, 600 एवं 400 से बढ़ाकर क्रमशः 1,000, 800 एवं 600 तथा राज्य स्तर पर 1,500, 1,000 एवं 700 से बढ़ाकर क्रमशः 2,000, 1,500 एवं 1,000 की गई है।
मुख्यमंत्री द्वारा ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किए जाने का भी अनुमोदन दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में वर्तमान में शामिल 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 किए जाने तथा आयोजन के लिए कुल धनराशि में यथोचित वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी गई है। इसमें विशेष रूप से प्रदेश के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड के जवानों की भांति मानदेय दिए जाने के संबंध में समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी रिक्त भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

You Might Also Like

जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश

गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, कई परिवार बेघर

मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चैड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधारः गणेश जोशी
Next Article गीत-संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकइया मेलाः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
29 नवंबर को दौड़ेगी मसूरी, अल्ट्रा मैराथन में 1045 धावक लेंगे हिस्सा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
श्री गुरु नानक देव की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 24, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?