By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश देकर संपन्न हुआ ऑडिट सप्ताह
  • फिट इंडिया अभियान के 100वें संस्करण में उत्तराखंड के 600 लोगों ने लिया हिस्सा
  • जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया
  • मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
  • मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत में किया प्रतिभाग, लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान*
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया

Devbhumi Discover
Last updated: November 29, 2026 7:00 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। देहरादून जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अपूर्वा सिंह को सदर से हटाकर डोईवाला भेजा गया है, जबकि मुकेश रमोला को सदर की जिम्मेदारी मिली है। आईएएस हर्षिता सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाई गई हैं। रविंद्र कुमार जुवांठा को चकराता, प्रेमलाल को प्रभारी अधिकारी, अभय प्रताप सिंह को विकासनगर और राजकुमार पांडे को ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून जिले में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विभिन्न अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जिले में हाल ही में कुछ नए डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती हुई थी, जबकि तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण कई अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया था। इसके बाद से ही जिले में खाली हुए पदों और जिम्मेदारियों को लेकर नए आदेश का इंतजार किया जा रहा था।
दरअसल, देहरादून से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी के अलावा डिप्टी कलेक्टर ऋषिकेश, डोईवाला और विकासनगर का भी तबादला दूसरे जिलों में किया गया था। अब इन पदों पर नई तैनाती के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, देहरादून सदर की जिम्मेदारी अब अपूर्वा सिंह से वापस लेते हुए मुकेश रमोला को सौंपी गई है। वहीं अपूर्वा सिंह को डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह देहरादून में न्यायिक कार्य देख रही थीं।
इसी तरह रविंद्र कुमार जुवांठा से देहरादून ओसी (प्रभारी अधिकारी) की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें चकराता भेजा गया है। चकराता में लंबे समय से तैनात प्रेमलाल को अब देहरादून में प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभय प्रताप सिंह को विकासनगर और राजकुमार पांडे को ऋषिकेश का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले की तहसीलों और उप जिलाधिकारी स्तर पर प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारियों का नया स्वरूप तय हो गया है।

You Might Also Like

वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश देकर संपन्न हुआ ऑडिट सप्ताह

फिट इंडिया अभियान के 100वें संस्करण में उत्तराखंड के 600 लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत में किया प्रतिभाग, लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान*

आरटीओ कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
Next Article फिट इंडिया अभियान के 100वें संस्करण में उत्तराखंड के 600 लोगों ने लिया हिस्सा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नेत्र कुंभ की सफलता के लिए सरकार और मेला प्रशासन देगा पूरा सहयोगः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 29, 2026
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन सितारों का जमावड़ा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
मसूरी में सीवर लीकेज की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः गणेश जोशी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?