By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
  • कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी
  • CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार
  • उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्यसभा सांसद के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर ठगी, लिंक्डइन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राज्यसभा सांसद के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर ठगी, लिंक्डइन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर ठगी, लिंक्डइन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Devbhumi Discover
Last updated: November 2, 2025 12:06 pm
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में देहरादून कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की जानकारी सांसद के निजी सचिव डॉ. कमल किशोर की ओर से पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह बात आई कि एक व्यक्ति साहिल बब्बर नाम से लिंक्डइन पर सांसद डॉ. नरेश बंसल के कार्यालय के नाम से फर्जी पेज बनाकर लोगों को ठग रहा है।

इस पेज पर दो महीने की ‘पार्लियामेंट्री इंटर्नशिप प्रोग्राम’ की पेशकश की जा रही थी। इतना ही नहीं, ठग द्वारा लोगों को 15 अगस्त को लालकिले की परेड और 26 जनवरी, 2026 की गणतंत्र दिवस परेड के विशेष पास (टिकट) देने का झांसा भी दिया जा रहा था।

डॉ. कमल किशोर ने स्पष्ट किया कि सांसद कार्यालय की ओर से ऐसा कोई पेज नहीं बनाया गया है और न ही किसी प्रकार की पार्लियामेंट्री इंटर्नशिप या विशेष पास वितरण से संबंधित कोई घोषणा की गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि यह साइबर ठगी का संगठित प्रयास प्रतीत होता है, जिसमें युवाओं को इंटर्नशिप और प्रतिष्ठित कार्यक्रमों के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है।

पुलिस ने आम नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी सोशल मीडिया लिंक या इंटर्नशिप ऑफर पर भरोसा न करें, और संदिग्ध पेजों की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें।

You Might Also Like

देहरादून: बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

कैग की रिपोर्ट में नमामि गंगे पर सवाल, 800 करोड़ खर्च के बाद भी गंगा में गिर रही गंदगी

CM पोर्टल पर शिकायतों पर सवाल, देहरादून के वरिष्ठ नागरिक ने कार्रवाई न होने पर उठाई आवाज

देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार

उत्तराखंड : प्रदेश में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: खाद्य आयुक्त

TAGGED:A case has beenfiled against the accusedon LinkedIn for allegedly creating a fake internship page in the name of a Rajya Sabha MP.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Next Article दून के मशहूर रेस्टोरेंट में राजमा चावल से निकला मरा कॉकरोच, हड़कंप मचा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
उत्तराखण्ड नई दिल्ली March 11, 2026
देवभूमि परिवार आईडी में मुखिया के तौर पर परिवार की वरिष्ठतम महिला सदस्य का नाम होगा
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 11, 2026
वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ा
उत्तराखण्ड March 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?