By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अगले 24 घंटे में नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अन्‍य जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > अगले 24 घंटे में नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अन्‍य जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तराखण्ड

अगले 24 घंटे में नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अन्‍य जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

Devbhumi Discover
Last updated: May 23, 2025 9:13 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

अगले 24 घंटे में नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, अन्‍य जिलों में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम बदलने की संभावना है। नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रुड़की में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। बीती रात ज्यादातर क्षेत्रों में हुई झमाझम वर्षा के बाद गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से तपिश बढ़ गई।

मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ की चेतावनी दी गई है। जबकि, नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना रहा और दिनभर तेज धूप खिली। जिससे तपिश बढ़ गई और गर्मी ने पसीने छुटाए। हालांकि, शाम को दून के आसपास आंशिक बादल मंडराने लगे। इसके अलावा चारधाम समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही।

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ीं। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारे में गिरावट भी दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार और अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बौछार के आसार हैं। चारधाम व यात्रा मार्ग पर भी हल्की से मध्यम वर्षा व गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

एक दिन में पांच डिग्री लुढ़का पारा

रुड़की: शिक्षानगरी में बुधवार शाम को हुई झमाझम वर्षा के बाद गुरुवार को दिन का पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं सुबह के समय आसमान में हल्के बाद रहे। जबकि दोपहर में धूप खिली रही। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया। जोकि सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शनिवार और रविवार को आंधी और वर्षा का पूर्वानुमान है।

 

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:Alert of heavy rainbe like this in other districtsin Nainital-Pithoragarhin the next 24 hoursweather will
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आस्था पथ से हटाई बर्फ, गुरुद्वारों को सजाना शुरू, ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
Next Article उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग सतर्क, मुर्गी फार्मों की बढ़ी निगरानी, एडवाइजरी जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?