By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू
  • वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर
  • राजकीय विद्यालयों में मनाया गया सेफर इंटरनेट डे–2026
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता
  • मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात
उत्तराखण्डक्राइम

देहरादून में युवती पर फिर हिंसक हमला, चंद्रबनी चौक के पास वारदात

Devbhumi Discover
Last updated: February 7, 2026 10:18 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

चंद्रबनी चौक कैफे के बाहर हमला, तीन युवक फरार

देहरादून।

मच्छी बाजार में युवती की नृशंस हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजधानी देहरादून में एक और युवती पर हिंसक हमला सामने आ गया है। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे के पास तीन युवकों ने युवती के सिर पर ठोस वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती के सिर पर 8 से 9 टांके लगाए गए हैं।

कॉफी पीने गई थी युवती, कैफे में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार सैय्यद मोहल्ला, चकराता रोड निवासी पीयूष जोशी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी चचेरी बहन गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने साथियों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई थी। इसी दौरान कैफे में मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

मारपीट के बाद सिर पर हमला

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए युवती के साथ मारपीट की और उसके सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवती को उसके साथी तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट आने की पुष्टि करते हुए टांके लगाए।

पुलिस का पक्ष: धारदार हथियार नहीं, ठोस वस्तु से चोट

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर थाना पटेलनगर की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवती और उसके साथी कैफे में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद कैफे के बाहर सड़क पर मारपीट हुई।

दून अस्पताल में कराए गए मेडिकल में डॉक्टरों ने सिर पर हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट में किसी धारदार हथियार से हमला होना सामने नहीं आया है। साथ ही मेडिकल में युवती द्वारा शराब का सेवन किए जाने का उल्लेख भी किया गया है।

मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 103/26, धारा 118(1), 352 बीएनएस के तहत आयुष रावत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार पाए गए।

आशीष कुमार, चौकी इंचार्ज, आईएसबीटी ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है युवती की हत्या

गौरतलब है कि 2 फरवरी को नगर कोतवाली क्षेत्र के मच्छी बाजार में 23 वर्षीय युवती गुंजन की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उस मामले में आरोपी आकाश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You Might Also Like

जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू

वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर

राजकीय विद्यालयों में मनाया गया सेफर इंटरनेट डे–2026

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

TAGGED:Another violent attack on a young woman in Dehradunincident near Chandrabani Chowk
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली को सशक्त बनाने पर मंथन
Next Article चिकित्सकीय लापरवाही पर बड़ा एक्शन, मैक्स अस्पताल पर ₹10 लाख का जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी से प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड February 10, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेज़ी लाने के निर्देश
उत्तराखण्ड February 10, 2026
मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड February 10, 2026
नए कार्यों की स्वीकृति 15 फरवरी तक लेने और कुम्भ 2027 कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश :मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड February 10, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?