By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राष्ट्रपति के दौरे पर 3 नवंबर को देहरादून के 20 स्कूलों में छुट्टी
  • दून के मशहूर रेस्टोरेंट में राजमा चावल से निकला मरा कॉकरोच, हड़कंप मचा
  • राज्यसभा सांसद के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर ठगी, लिंक्डइन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Devbhumi Discover
Last updated: November 2, 2025 11:59 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

लोकपर्व इगास के शुभ अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण — उत्तराखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित हो रहे कला उत्सव

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व इगास के शुभ अवसर पर आज देशभर से देहरादून पहुंचे प्रमुख फ़िल्म व कॉमेडी कलाकारों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कला उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने हेतु देशभर के लोकप्रिय हास्य व फ़िल्म कलाकार राजधानी में आए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को नए आयाम देने, स्थानीय परंपराओं को संरक्षित करने और देवभूमि की नवाचार एवं पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सांस्कृतिक आयोजनों में देश के प्रख्यात कलाकारों की भागीदारी से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलती है तथा राज्य की कला एवं संस्कृति को वैश्विक पहचान प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व इगास उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक जड़ें और भी मजबूत होती हैं। उन्होंने कलाकारों द्वारा हास्य कला के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सौहार्द और उत्साह बढ़ाने के योगदान की सराहना की।

मुलाकात के दौरान कॉमेडी जगत के प्रसिद्ध कलाकार कृष्णा अभिषेक, हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी सहित अनेक अन्य चर्चित कलाकार उपस्थित रहे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री के साथ सांस्कृतिक संवाद साझा किया तथा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक ऊर्जा की सराहना की। कलाकारों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और लोगों के उत्साह से उन्हें अत्यंत प्रेरणा मिली है।

मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

राष्ट्रपति के दौरे पर 3 नवंबर को देहरादून के 20 स्कूलों में छुट्टी

दून के मशहूर रेस्टोरेंट में राजमा चावल से निकला मरा कॉकरोच, हड़कंप मचा

राज्यसभा सांसद के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर ठगी, लिंक्डइन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

आदि कैलाश में उत्तराखंड की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन मैराथन का ऐतिहासिक आयोजन

TAGGED:Artists metChief Minister Pushkar Singh Dhamion the auspicious occasion of the folk festival Igas.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
Next Article राज्यसभा सांसद के नाम पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर ठगी, लिंक्डइन पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
उत्तराखण्ड November 2, 2025
मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व  हर्ष-उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया
उत्तराखण्ड November 2, 2025
उत्तराखंड राज्य स्थापना: रजत जयंती पर सात दिन तक लगेंगे पेंशन जागरूकता शिविर, मिलेगी सारी जानकारी
उत्तराखण्ड November 1, 2025
सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम…वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई
उत्तराखण्ड November 1, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?