By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी सार्वजनिक माफी
  • कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति
  • 6–9 मार्च को टिहरी लेक फेस्टिवल, रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम
  • मालिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर INDIA गठबंधन का गांधी पार्क में धरना
  • कैंट बोर्ड स्कूल प्रेम नगर में बच्चों से मजदूरी का आरोप, प्रधानाचार्य पर लगे गंभीर आरोप
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति
उत्तराखण्ड

कैबिनेट की बड़ी बैठक: 28 प्रस्तावों को हरी झंडी, ₹1.11 लाख करोड़ के बजट पर सहमति

Devbhumi Discover
Last updated: February 26, 2026 9:04 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में कुल 28 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करने पर सहमति बनी, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10% अधिक है। बजट में आवश्यक संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

बजट और वित्तीय फैसले

2026-27 के लिए ₹1.11 लाख करोड़ का बजट।

सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो को औद्योगिक विकास से वित्त विभाग के अंतर्गत स्थानांतरित करने का निर्णय।

विश्व बैंक सहयोग से “Strengthening of Public Financial Management for Improved Service Delivery in Uttarakhand” परियोजना हेतु स्टीयरिंग कमेटी व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन को मंजूरी।

उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक 2026 को स्वीकृति।

शिक्षा और पोषण से जुड़े निर्णय

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय।

स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड की पुस्तकालय योजना को मंजूरी।

मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान (बाल पालाश) में 3-6 वर्ष के बच्चों हेतु अतिरिक्त सामग्री शामिल।

मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में अंडा, दूध, केला के साथ अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

4 विशेष शिक्षकों की नियमित नियुक्ति को स्वीकृति।

शहरी विकास और पर्यावरण

प्रदेश के 11 नगर निगमों में संविदा पर पर्यावरण अभियंताओं के पद सृजित।

उपचारित जल के सुरक्षित पुन: उपयोग हेतु नीति 2026 को मंजूरी।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारियों के लिए नई सेवा नियमावली को स्वीकृति।

स्टोन क्रशर/हॉट मिक्स प्लांट नीति 2024 में दूरी मानकों में संशोधन।

न्यायिक और प्रशासनिक फैसले

विकासनगर, काशीपुर और नैनीताल में 3 अतिरिक्त फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना।

नैनीताल हाईकोर्ट सहित कुल 14 कोर्ट मैनेजर पदों का सृजन।

कारागार प्रशासन में लिपिकीय संवर्ग का पुनर्गठन।

किशोर न्याय अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय चयन समिति अध्यक्ष व सदस्यों के मानदेय को स्वीकृति।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 और मौन पालन नीति 2026 को मंजूरी।

उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन।

माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण की राज्यपीठ देहरादून में यथावत रखते हुए हल्द्वानी में अतिरिक्त पीठ/सर्किट बेंच की स्थापना को मंजूरी।

समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक 2026 को स्वीकृति।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि बैठक में 32 विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें से 28 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आगामी विधानसभा बजट सत्र में यह बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा।

You Might Also Like

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी सार्वजनिक माफी

6–9 मार्च को टिहरी लेक फेस्टिवल, रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम

मालिन बस्तियों के मालिकाना हक को लेकर INDIA गठबंधन का गांधी पार्क में धरना

कैंट बोर्ड स्कूल प्रेम नगर में बच्चों से मजदूरी का आरोप, प्रधानाचार्य पर लगे गंभीर आरोप

राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचक निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों की समीक्षा

TAGGED:Big Cabinet meeting: 28 proposals cleared₹1.11 lakh crore budget agreed
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 6–9 मार्च को टिहरी लेक फेस्टिवल, रोमांच और आध्यात्म का अनोखा संगम
Next Article प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला: विधायक काऊ ने मांगी सार्वजनिक माफी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तारीकरण पर प्रस्तुतीकरण
उत्तराखण्ड February 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड February 26, 2026
पूंजीगत निवेश में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, ₹350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
उत्तराखण्ड February 26, 2026
होली से पहले चढ़ेगा पारा, मौसम में गर्माहट के संकेत
उत्तराखण्ड February 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?