By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • आंदोलनकारियों की स्मृति को समर्पित होगी मसूरी की मॉल रोड, मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणाएं
  • केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे विकास के लिए उत्तराखंड सरकार ने एनएचएलएमएल के साथ समझौता किया
  • पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार चपेट में आने से क्षतिग्रस्त
  • फर्जी डॉक्टर बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नकली दस्तावेज भी बरामद
  • कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का धावा, पुलिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का धावा, पुलिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का धावा, पुलिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने
उत्तराखण्ड

कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का धावा, पुलिस के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने

Devbhumi Discover
Last updated: September 2, 2025 10:24 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून  :

राजधानी देहरादून में सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परेड ग्राउंड से नारेबाजी करते हुए निकला भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंच गया।

भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन का घेराव कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अभद्र टिप्पणियाँ दोहराए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, राज्य मंत्री कैलाश पंत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेसियों ने गेट पर ही डटकर उन्हें रोक दिया और फिर दोनों दलों के बीच क्वालिटी चौक पर एक घंटे तक जमकर नारेबाजी होती रही।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोला और महिला कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौच की। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व में पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में आशंका जताने के बावजूद भाजपाइयों को कैसे मुख्यालय तक पहुंचने दिया गया।

पुलिस और प्रशासन की भारी मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। स्थिति को काबू में करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से कार्यकर्ताओं को मुख्यालय लौटाने की अपील की। धस्माना ने साफ कहा कि जब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस नहीं भेजा जाएगा या गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, कांग्रेस कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हटेंगे।

काफी देर तक चले टकराव के बाद भाजपा कार्यकर्ता थककर लौट गए। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय के भीतर पहुंचे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, वरिष्ठ नेता ताहिर अली, महामंत्री राजेंद्र शाह, गरिमा मेहरा दसौनी, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, मोहन काला, गुल मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि भाजपा विपक्ष के दबाव से घबराकर जानबूझ कर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा – “कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता सहित हर नारी का सम्मान करती है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का सवाल ही नहीं उठता। भाजपा टूलकिट की राजनीति कर रही है, लेकिन कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान अब पूरे उत्तराखंड में गांव-गांव तक चलेगा।”

 प्रशासन की भूमिका पर सवाल

  • पूर्व चेतावनी के बावजूद लापरवाही: कांग्रेस नेता धस्माना ने पहले ही डीजीपी को पत्र लिखकर आशंका जताई थी, बावजूद इसके भाजपाइयों का जत्था मुख्यालय तक पहुंच गया।
  • भारी पुलिस बल तैनात, फिर भी हंगामा: मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी मौजूद रहे, लेकिन दोनों दलों की नारेबाजी और धक्का-मुक्की रोकने में मशक्कत करनी पड़ी।
  • भीड़ प्रबंधन पर सवाल: क्वालिटी चौक जैसे व्यस्त इलाके में लंबे समय तक टकराव चलता रहा, जिससे आम जनता परेशान रही।
  • राजधानी के व्यस्त क्वालिटी चौक पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के कारण एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। आम लोगों को जाम में फंसना पड़ा और दफ्तरों से घर लौट रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

You Might Also Like

आंदोलनकारियों की स्मृति को समर्पित होगी मसूरी की मॉल रोड, मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणाएं

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे विकास के लिए उत्तराखंड सरकार ने एनएचएलएमएल के साथ समझौता किया

पहाड़ी से गिरा बोल्डर, कार चपेट में आने से क्षतिग्रस्त

फर्जी डॉक्टर बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नकली दस्तावेज भी बरामद

हरबर्टपुर में पुलिस ने छापा मारा, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का गुप्त धंधा

TAGGED:attack Congress headquartersBJP workersface to face in front of policeworkers of both parties
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरबर्टपुर में पुलिस ने छापा मारा, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का गुप्त धंधा
Next Article फर्जी डॉक्टर बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार, नकली दस्तावेज भी बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एसटीएफ ने ₹1.47 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, हिमाचल के सोलन से फर्जी साइबर अफसर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड क्राइम September 2, 2025
गर्भवती महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों ने गैरसैंण तहसील घेरा
उत्तराखण्ड September 2, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड September 2, 2025
ग्राफिक एरा अस्पताल का एक और कीर्तिमान ,दो जटिल मामलों में ब्रेन खोले बिना सफल इलाज
उत्तराखण्ड स्वास्थ्य September 2, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?